Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फांसी या जेल! कोलकाता के आरजी कर दुष्कर्म-मर्डर केस में आज अदालत सुनाएगी फैसला, जानें पूरा मामला

आजआरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले में कोलकाता के सियालदह की सेशन कोर्ट फैसला सुनाने वाली है। इस घटना के कारण देश भर में आक्रोश फैल गया था और लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन हुए थे।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 18, 2025 | 06:57 AM

आरजी कर केस में आज फैसला

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता : आज यानी शनिवार 18 जनवरी को आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले में कोलकाता के सियालदह की सेशन कोर्ट फैसला सुनाने वाली है। पता हो कि, मामले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अपनी नाइट शिफ्ट पूरी करने के बाद एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया था और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

इस घटना के कारण देश भर में आक्रोश फैल गया था और लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन हुए थे। नागरिक स्वयंसेवक के रूप में कार्यरत संजय रॉय पर बीते 2024 की 9 अगस्त को उत्तर कोलकाता के सरकारी अस्पताल में स्नातकोत्तर महिला प्रशिक्षु चिकित्सक पर अपराध करने का आरोप लगाया गया था। मुकदमा दर्ज होने के 57 दिन बाद सियालदह अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बन दास की अदालत में शनिवार को फैसला सुनाया जाएगा।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र पुलिस में हड़कंप: IPS अफसर की पत्नी और बच्चों के नाम ‘शेल’ कंपनियों का जाल, CBI जांच में खुली पोल!

जज पसंद नहीं तो केस हटा दोगे? लालू यादव का जिक्र कर CBI ने केजरीवाल की दलीलें कीं फेल, हाई कोर्ट में क्या हुआ?

‘कुछ लोग आरोप लगाकर अपना करियर बनाते हैं’, SG तुषार मेहता का तंज; शराब नीति मामले में CBI को हाईकोर्ट का नोटिस

भाजपा के इस सीएम पर गिरी गाज, सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया जांच का आदेश; ₹1,270 करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला

मामले की जांच कर रही कोलकाता पुलिस ने अस्पताल के सेमिनार कक्ष में महिला चिकित्सक का शव बरामद होने के एक दिन बाद 10 अगस्त को रॉय को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को स्थानांतरित कर दिया और एजेंसी ने आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग की है। चिकित्सक से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले की बंद कमरे में सुनवाई 12 नवंबर को शुरू हुई और 50 गवाहों से पूछताछ की गई। रॉय के मुकदमे की सुनवाई बीते 9 जनवरी को पूरी हुई थी।

हालांकि, पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि अपराध में अन्य लोग भी शामिल थे। उन्हें उम्मीद है कि अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने मामले की आगे जांच की मांग करते हुए अदालत में एक आवेदन भी दायर किया है।इस अपराध के बाद कोलकाता में जूनियर चिकित्सकों ने पीड़िता के लिए न्याय और सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने की मांग करते हुए लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया।

महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी दें कि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सहित विपक्षी राजनीतिक दलों ने इस जघन्य अपराध का विरोध किया, लेकिन पीड़िता के लिए न्याय की मांग करने वाले गैर-राजनीतिक आंदोलन अधिक सक्रिय रहे। कोलकाता और राज्य के कुछ अन्य शहरों में नागरिकों ने पीड़ित चिकित्सक के लिए न्याय की मांग करते हुए आधी रात में रैलियां निकालीं।

वहीं पीड़ित चिकित्सक को कुछ लोगों ने ‘अभया’ जबकि अन्य ने ‘तिलोत्तमा’ नाम दिया।दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करना कानून द्वारा निषिद्ध है। उच्चतम न्यायालय ने आर। जी। कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले को स्वतः संज्ञान में लेते हुए देश भर में चिकित्सकों और अन्य चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा के लिए एक ‘प्रोटोकॉल’ सुझाने के लिए एक राष्ट्रीय कार्य बल (NTF) का गठन किया था। NTF ने पिछले वर्ष नवंबर में उच्चतम न्यायालय के समक्ष एक रिपोर्ट दायर की थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Rg kar medical college and hospital case kolkata court to deliver verdict on today 18 january

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2025 | 06:49 AM

Topics:  

  • CBI
  • RG Kar Medical College Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.