Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश में विद्रोह, हिदुस्तान में सियासत; आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच छिड़ेगी जंग

विद्रोह बांग्लादेश में हुआ है। सरकार शेख हसीना की गिरी है लेकिन इस पर सियासत भारत में हो रही है। बांग्लादेश के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के के बीच जंग छिड़ने के आसार हैं। जिसके शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 06, 2024 | 07:45 PM

आप सांसद संजय सिंह (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: विद्रोह बांग्लादेश में हुआ है। सरकार शेख हसीना की गिरी है लेकिन इस पर सियासत भारत में हो रही है। बांग्लादेश के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के के बीच जंग छिड़ने के आसार हैं। जिसके शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं। मंगलवार को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद बवाल होना शुरु हो गया है।

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को शिकायत की कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में अशांति को लेकर भारतीय जनता पार्टी नीत राजग सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उसे आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि वह 13 सांसदों वाली एक राष्ट्रीय पार्टी है। पड़ोसी देश में नौकरियों में आरक्षण को लेकर बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है, जिसके चलते प्रधानमंत्री शेख हसीना को सोमवार को पद छोड़कर देश से भागना पड़ा।

क्या बोले संजय सिंह

राजनयिक सूत्रों ने बताया कि वह लंदन जाने के लिए भारत पहुंची हैं। आप पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि “राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला इसपर निर्भर नहीं करता कि प्रधानमंत्री किससे खुश या नाराज हैं। इस महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक में 13 सांसदों वाली राष्ट्रीय पार्टी आम आदमी पार्टी को ना बुलाना सरकार की ओछी मानसिकता और अगंभीरता को दर्शाता है।”

राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला इसपर निर्भर नही करता के प्रधानमंत्री किस से खुश है या नाराज है, इस महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक में 13 सांसदों वाली राष्ट्रीय पार्टी आम आदमी पार्टी को ना बुलाना सरकार की ओछी मानसिकता और अगंभीरता को दर्शाता है। — Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) August 6, 2024

बाद में ‘पीटीआई वीडियोज’ से बातचीत में सिंह ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उच्च सदन को पड़ोसी देश की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “ऐसी परिस्थितियों में हमें सरकार का समर्थन करना चाहिए। यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। हमने कोई सवाल नहीं उठाया और पूरे विपक्ष ने उनका बयान सुना। लेकिन दुख की बात यह है कि क्या राजनीति राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हावी हो जाएगी?”

यह भी पढ़ें:- ये हैं बांग्लादेश में विद्रोह की पटकथा लिखने वाले 3 जांबाज, सड़क से संसद तक पहुंची जनता

वहीं, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह गलत है कि उनकी पार्टी को इस महत्वपूर्ण बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह दुखद है। अगर प्रधानमंत्री को कोई पार्टी पसंद नहीं है, तो उस पार्टी को सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाया जाता है। यह गलत है।

Revolt in bangladesh politics in india aam admi party bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2024 | 07:45 PM

Topics:  

  • BJP

सम्बंधित ख़बरें

1

संपादकीय: केरल में वाम मोर्चा को BJP की चुनौती

2

BJP ने अजित पवार से तोड़ा नाता, BMC चुनाव में एकनाथ संग होगा गठबंधन, सीट शेयरिंग को लेकर हुई चर्चा

3

BJP अध्यक्ष का चुनाव हुआ पूरा…अब कैबिनेट विस्तार की बारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी छिनेगी कुर्सी?

4

2029 में छिन जाएगी मोदी की कुर्सी, राहुल गांधी बनेंगे PM? कांग्रेस का ‘नितिन’ कनेक्शन कर देगा हैरान!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.