Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेवंत रेड्डी ने 18 महीने बाद किया कैबिनेट विस्तार, कांग्रेस के ये तीन विधायक बने मंत्री

विवेक वेंकटस्वामी कांग्रस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत जी वेंकटस्वामी के बेटे हैं। वह हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने भी रेवंत रेड्डी ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jun 08, 2025 | 03:33 PM

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कैबिनेट विस्तार किया है। प्रदेश में सरकार बनने के 18 महीने बाद यह तेलंगाना सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार है। रविवार को कांग्रेस के विधायकों जी विवेक वेंकट स्वामी, ए लक्ष्मण कुमार और वी श्रीहरि ने तेलंगाना सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी, विधायक और अन्य नेता मौजूद थे।

18 महीने बाद पहला कैबिनेट विस्तार

यह मंत्रिमंडल विस्तार मंत्रिमंडल में नियुक्तियों और पार्टी पदों के संबंध में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) नेतृत्व के बीच हाल में हुई चर्चा के बाद हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

‘राहुल गांधी को बीच चौराहे फांसी…’, BRS नेता का विवादित बयान; CM रेवंत रेड्डी पर भी कड़ा प्रहार

‘सबको खाने में जहर दे दो…’, गुरुकुल विद्यालय में छात्रों के हत्या की साजिश! वार्डन का ऑडियो वायरल

तिरुपति: नशे में मंदिर के शिखर पर चढ़कर शराब मांगने लगा शख्स, 3 घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे

तेलंगाना में धर्म का अपमान करने वालों की खैर नहीं! रेवंत रेड्डी बोले- नया कानून बनाएंगे

मुख्यमंत्री समेत तेलंगाना मंत्रिमंडल की कुल संख्या 18 है। मौजूदा मंत्रिमंडल में तीन नए विधायकों के शामिल होने के साथ ही मंत्रियों की संख्या बढ़करअब 15 हो गई। फिलहाल मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त हैं। गौड़ के सितंबर 2024 में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से कार्यकारी अध्यक्ष समेत राज्य कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्ति लंबित है।

रेड्डी ने एक्स पर दी बधाई

रेड्डी ने ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ साझा कर पार्टी विधायक रामचंद्र नाइक को भी विधानसभा का उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इन तीन नए मंत्रियों और उपाध्यक्ष की नियुक्ति सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा सामाजिक न्याय पर ध्यान केंद्रित किए जाने को दर्शाती है। विवेक और लक्ष्मण कुमार क्रमशः अनुसूचित जाति (माला) और अनुसूचित जाति (मडिगा) समुदायों से हैं, जबकि श्रीहरि पिछड़े वर्ग से संबंध रखते हैं। रामचंद्र नाइक अनुसूचित जनजाति समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।

నేడు నూతన మంత్రులుగా ప్రమాణస్వీకారం చేయనున్న..
మక్తల్ ఎమ్మెల్యే వాకిటి శ్రీహరి,
చెన్నూరు ఎమ్మెల్యే గడ్డం వివేక్,
ధర్మపురి ఎమ్మెల్యే అడ్లూరి లక్ష్మణ్ గార్లకి హృదయపూర్వక శుభాకాంక్షలు.#TelanganaCabinet pic.twitter.com/tc5JF6mqKL
— Kattar Congress (@kattarcongresii) June 8, 2025

तमिलनाडु में आज BJP की अहम बैठक, शाह देंगे कार्यकर्ताओं को जीत का फॉर्मूला

विवेक वेंकट स्वामी बने मंत्री

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत जी वेंकटस्वामी के बेटे विवेक वेंकट स्वामी एक वरिष्ठ नेता हैं, जो पहले लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। विवेक के नाम से लोकप्रिय विवेक वेंकट स्वामी ने अपना राजनीतिक जीवन कांग्रेस के साथ शुरू किया, लेकिन वह बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) में भी रहे। बाद में वह 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में लौट आए। विवेक हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Revanth reddy expanded the cabinet after 18 months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2025 | 03:33 PM

Topics:  

  • Revanth Reddy
  • Telangana
  • Telangana CM

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.