गणतंत्र दिवस 2022: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने बढ़ाई गश्त, घाटी में हाई अलर्ट
- Written By: सुभाष यादव
Updated On:
Jan 24, 2022 | 04:09 PM
File Pic
जम्मू: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिरीक्षक डीके बूरा ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र-विरोधी तत्वों के समस्या उत्पन्न करने की धमकी के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवान ‘हाई-अलर्ट’ पर हैं।
उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पहले ही सीमा पर दो सप्ताह के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। बूरा ने कहा कि जम्मू सीमा में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सुरंग रोधी अभियान शुरू कर दिया है।
बीएसएफ के महानिरीक्षक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ बीएसएफ किसी भी नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए सभी चुनौतियों का सामना करने को तैयार हैं। ऐसी जानकारी मिली हैं कि राष्ट्र-विरोधी तत्व समस्या उत्पन्न कर सकते हैं, हमनें सीमा पर और भीतरी इलाकों में (उनके मंसूबों को नाकाम करने के लिए) ‘हाई-अलर्ट’ कर दिया है।”(एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
चौथी बार अस्पताल पहुंचे इमरान खान: सरकारी अस्पताल के इलाज से PTI नाखुश, निजी डॉक्टरों की देखरेख पर अड़ी पार्टी
Afghanistan: कुनार में पाकिस्तान का भीषण हवाई हमला: यूनिवर्सिटी और घरों को बनाया निशाना, 7 की मौत और 75 घायल
रूस से भारत आ रहा ‘अभेद्य’ S-400 मिसाइल सिस्टम, राजस्थान बॉर्डर पर होगी तैनाती! दुश्मन की हर हरकत पर रहेगी नजर
Hormuz Blockade: अमेरिकी नाकाबंदी के बाद भी सीक्रेट रास्तों के जरिए मुंबई पहुंच रहे हैं भारतीय जहाज
Republic day 2022 bsf troops on india pakistan border on high alert read here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 24, 2022 | 04:09 PM
