अमेरिका में भूकंप के झटके, कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता से हिली धरती; एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स को वापस भेजा गया

Earthquake In California: अमेरिका में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इस बार कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया है।
Earthquake In California
कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता से हिली धरतीसोर्स: Canva
Published on: 
Updated on: 

Earthquake In America: कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप ाने से हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट पर लैंड कर रहीं फ्लाइट्स को वापस भेजना पड़ा। भूकंप की वजह से छत की टाइल-दुकानों में सामान गिरा। बता दें कि इस भूकंप का असर इसके केंद्र से करीब 43km दूर पासाडेना तक महसूस किया गया।

एयरपोर्ट के पास रिफाइनरी से आग की लपटें उठी

बता दें कि भूकंप आने के कुछ देर बाद लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट के पास शेवरॉन की एल सेगुंडो रिफाइनरी से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दी। हालांकि अधिकारियों ने ये स्पष्ट किया कि ये भूकंप के कारण नहीं हुआ।

कंपनी के मुताबिक, रिफाइनरी में सुरक्षा प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त गैस जलाई जा रही थी। भूकंप जैसी स्थिति में प्लांट के उपकरण अपने आप बंद हो जाते हैं और अतिरिक्त गैस को नियंत्रित तरीके से जलाया जाता है।

बता दें कि इस रिफाइनरी से दक्षिणी कैलिफोर्निया के करीब 20% वाहनों के ईंधन और 40% जेट फ्यूल की आपूर्ति होती है। अक्टूबर 2025 में भी यहां आग लगने की घटना हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि ये आग सुरक्षा कारणों से जलाई गई है।

एयरपोर्ट पर लैंड कर रही फ्लाइट्स को वापस भेजा गया

भूकंप के दौरान लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हो रही फ्लाइट्स को वापस भेजा गया। वहीं, एयरपोर्ट के एक टर्मिनल की छत से टाइलें नीचे आ गिरीं। इतना ही नहीं भूकंप आने से कई दुकानों में रखा सामान भी गिर गया जिससे खासा नुकसान हुआ है।

खबर अपडेट हो रही है...