
India vs New Zealand 2nd Test Day 3 Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। शनिवार को मेजबान न्यूजीलैंड ने मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। कीवी टीम ने पहली पारी में 356 रन बनाए। जवाब में भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके और दिन का खेल खत्म होने तक 116 रन पर 6 विकेट गंवा दिए।
भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है। भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए अभी 41 रन और बनाने होंगे। तीसरे दिन भारतीय टीम की कोशिश पहले फॉलोऑन से बचने और फिर न्यूजीलैंड की बढ़त कम करने की होगी। वहीं, मेजबान टीम की नजरें जल्द से जल्द बाकी चार विकेट लेने पर होंगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के सभी लाइव अपडेट, स्कोर और मैच से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...