Jharkhand: रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार भीषण हादसे का शिकार, 13 लोगों की मौत, 4 बच्चे भी शामिल

Jharkhand Road Accident: Jharkhand: रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।
jharkhand road accident
झारखंड सड़क हादसासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Ranchi Patna Highway Accident: झारखंड के रामगढ़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल सक्रिय हो गए। दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को लेकर इलाके में मातम पसरा हुआ है।

रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे श्रद्धालु

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के जांघारो गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कुल 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ जिले के पैंकी इलाके के पास उनकी गाड़ी एक अज्ञात वाहन से टकरा गई।

jharkhand road accident
Ranchi To Delhi Train: रांची से दिल्ली जाने के लिए इन ट्रेनों में करें टिकट; देखें ट्रेनों की सूची, किराया आदि

टक्कर इतनी जोरदार कि 13 लोगों की गई जान

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, टक्कर काफी भीषण थी और दुर्घटना के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

इस दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल

इस हादसे में जान गंवाने वालों में चार मासूम बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक बिहार के नालंदा जिले के बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद मृतकों के गांव और परिवारों में शोक का माहौल है।

jharkhand road accident
सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

रामगढ़ के एसडीपीओ आलोक रंजन के अनुसार, मृतक नालंदा जिले के रहने वाले थे। घटनास्थल से मिले दस्तावेजों और आधार कार्ड के जरिए कुछ मृतकों की पहचान की गई है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। दुर्घटना के सटीक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।