Ratan tata death live updates: तिरंगे में लिपटे रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए NCPA लॉन में रखा, शाम 4 बजे यहां होगा अंतिम संस्कार
86 साल के उद्योगपति रतन टाटा ने 9 अक्टूबर को अपनी अंतिम सांस ली, इसके बाद से देश भर में शोक की लहर छाई हुई है। हर कोई रतन टाटा के निधन को लेकर दुखी है। देश के नेता, उद्योगपति, अभिनेता सहित बड़ी संख्या में लोग रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
- Written By: प्रतीक मिश्रा
Ratan Tata death news live updates: ताजा जानकारी के अनुसार रतन टाटा के तिरंगे में लिपटे हुए पार्थिव शरीर को मुंबई के NCPA लॉन में रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है, कि आज शाम 4:00 बजे के बाद वर्ली स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें.. Ratan Tata Passes Away : रतन टाटा ने इसलिए नहीं की थी शादी, एक ख्वाहिश रह गयी थी अधूरी
रतन टाटा उद्योगपति होने के साथ-साथ देश की एक ऐसी लोकप्रिय शख्सियत है, जिन्हें हर कोई चाहता था और यही कारण है कि उनके निधन की खबर चंद मिनट में पूरे देश भर में फैल गई। रतन टाटा के अंतिम दर्शन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने पुख्ता तैयारी कर रखी है, VVIP मूवमेंट को भी ध्यान में रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
टाटा ट्रस्ट में Neville Tata की एंट्री: रतन टाटा की विरासत संभालेंगे नोएल टाटा के बेटे नेविल
1 लाख की कार का सपना क्यों टूटा? रतन टाटा की Tata Nano कहां चूक गई
हैदराबाद में सड़क का नाम होगा डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, रतन टाटा और गूगल भी होगा रोड का नाम
Simone Tata: रतन टाटा की सौतली मां का निधन, इस ब्रांड की नींव रख साकार किया था नेहरू का सपना
इसे भी पढ़ें.. Ratan Tata Passes Away : रतन टाटा के निधन पर पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने जताया शोक, बोले भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज थे रतन टाटा
