-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ratan Tata Passes Away These Leaders Including Pm Modi Condoled The Death Of Ratan Tata Said Ratan Tata Was A Legend Of Indian Industry
Ratan Tata Passes Away : रतन टाटा के निधन पर पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने जताया शोक, बोले भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज थे रतन टाटा
- Written By: रोजी सिन्हा
प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का का निधन हो गया है। 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, कांग्रेसी नेता राहुल गांधी सहित कई अन्य दिग्गजों ने अपना शोक प्रकट किया है।

प्रसिद्ध उद्योगपति रतन नवल टाटा का हुआ निधन
नई दिल्ली : पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे भारतीय उद्योगपति रतन नवल टाटा का निधन हो गया है। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उन्हें सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार को उनका निधन हो गया। टाटा के निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर है। पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं और शख्सियतों ने शोक प्रकट किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों को अपना मुरीद बना लिया।’
सम्बंधित ख़बरें
कृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
शाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
सुरक्षा बलों पर राहुल के आरोप पर भड़के संबित पात्रा, बोले- जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं राहुल गांधी
मंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने व्यापार और परोपकार दोनों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं।’
Ratan Tata was a man with a vision. He has left a lasting mark on both business and philanthropy. My condolences to his family and the Tata community. — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 9, 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘दिग्गज उद्योगपति और सच्चे राष्ट्रवादी, श्री रतन टाटा जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उन्होंने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन हमारे राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया। जब भी मैं उनसे मिला, भारत और उसके लोगों की बेहतरी के लिए उनके उत्साह और प्रतिबद्धता ने मुझे चकित कर दिया। हमारे देश और उसके लोगों के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता ने लाखों सपनों को जन्म दिया। समय रतन टाटा जी को उनके प्यारे देश से दूर नहीं कर सकता। वह हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। टाटा समूह और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। ओम शांति शांति शांति’
Deeply saddened by the demise of legendary industrialist and true nationalist, Shri Ratan Tata Ji.
He selflessly dedicated his life to the development of our nation. Every time I met him, his zeal and commitment to the betterment of Bharat and its people amazed me. His commitment… pic.twitter.com/TJOp8skXCo — Amit Shah (@AmitShah) October 9, 2024
गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने ट्वीट किया, “रतन टाटा के साथ गूगल में मेरी आखिरी मुलाकात में हमने वेमो की प्रगति के बारे में बात की और उनका विजन सुनना प्रेरणादायक था। वे एक असाधारण व्यवसाय और परोपकारी विरासत छोड़ गए हैं और भारत में आधुनिक व्यावसायिक नेतृत्व को मार्गदर्शन और विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें भारत को बेहतर बनाने की गहरी चिंता थी। उनके प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना और श्री रतन टाटा जी को शांति मिले।”
My last meeting with Ratan Tata at Google, we talked about the progress of Waymo and his vision was inspiring to hear. He leaves an extraordinary business and philanthropic legacy and was instrumental in mentoring and developing the modern business leadership in India. He deeply… — Sundar Pichai (@sundarpichai) October 9, 2024
इन सभी शख्शियतों के अलावा कोलकाता सीएम ममता बैनर्जी, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनसीपी- एसपीपी प्रमुख शरद पवार आदि ने भी रतन टाटा को याद किया और अपना शोक व्यक्त किया है।
Ratan tata passes away these leaders including pm modi condoled the death of ratan tata said ratan tata was a legend of indian industry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














