‘मनमोहक मुस्कान और चेहरे पर गजब का तेज़…,’ रामलला की पूरी तस्वीर देख आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
- Written By: किर्तेश ढोबले
अयोध्या: राम मंदिर के उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। इस बीच, शुक्रवार (19 जनवरी, 2024) को रामलला की पूर्ण तस्वीर सामने आ गई है। पहली नजर में रामलला की ये मूर्ति देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देती है। सामने आई तस्वीर में रामलला की मूर्ति देखने में अद्भुत है। हालांकि, यह तस्वीर मूर्ति के निर्माण के दौरान की है।
हालांकि बीते दिन (गुरुवार) को जब रामलला को गर्भगृह में स्थापित किया गया था। तब उनकी प्रतिमा पर कपड़े की पट्टी लिपटी हुई थी और उनका चेहरा ढंका हुआ था। प्राण प्रतिष्ठा समारोह (22 जनवरी) के दौरान उनके चेहरे की पट्टी हटाई जाएगी। सामने आई तस्वीर में राम जी के चेहरे पर मुस्कान साफ़ झलक रही है। तस्वीर में भगवान श्री राम की विनम्रता और मधुरता साफ़ दिखाई दे रही है। नई रामलला की मूर्ति का स्वरूप साक्षात राम भगवान की तरह ही प्रतीत होता है।
https://twitter.com/neha_bisht12/status/1748305612780314950
सम्बंधित ख़बरें
राम जी की बुआ कौन थीं? जानिए वो रहस्य जो रामायण में नहीं लिखा, लेकिन कहानियों में छुपा है
हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ के समापन पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, राहत बचाव कार्य जारी
अयोध्या में रामलला का तिलक करने आए सूर्यदेव…कुछ इस तरह मना श्रीराम जन्मोत्सव, देखें दिव्य VIDEO
मूर्ति से आस्था और आध्यात्म की झलक साफ़ दिखती है। जो पहली ही नजर में भगवान श्री राम के भक्तों को आकर्षित करती है। भगवान राम के मस्तक पर लगा तिलक सनातन धर्म की विराटता को दर्शाता है। राम जी की मूर्ति में ऊं, गणेश, चक्र, शंख, गदा, स्वास्तिक और हनुमान की आकृति सामने आई तस्वीर में दिख रही है।
बीते दिन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पोस्ट में कहा था, “अयोध्या में जन्मभूमि स्थित राम- मंदिर में आज दिन में 12:30 बजे के बाद राममूर्ति का प्रवेश हुआ। दोपहर 1:20 बजे यजमान द्वारा प्रधानसंकल्प होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ। मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य बृहस्पतिवार को संपन्न हुए।”
ट्रस्ट ने पोस्ट में लिखा, “दिनांक 19 जनवरी शुक्रवार को प्रातः नौ बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट होगी। उसके पूर्व गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा।”
22 जनवरी को मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होंगे, जिसके अगले दिन मंदिर जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अनुष्ठान पहले ही शुरू हो चुके हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12:20 बजे शुरू होगा और 22 जनवरी को दोपहर 1 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है। मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह से पहले अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं।
