Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुस्लिम महिला ने भगवान राम पर रखा अपने बेटे का नाम, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jan 22, 2024 | 11:01 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

संभल/फिरोजाबाद: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Patishtha) के दिन सोमवार को फिरोजाबाद   (Firozabad) में एक मुस्लिम परिवार में जन्मे बच्चे का नाम भगवान राम (Lord Ram) के नाम पर रखा गया। वहीं संभल जिले के चंदौसी में एक अस्पताल के प्रसूति कक्ष में भगवान राम का एक लघु मंदिर बनाया गया है। फिरोजाबाद के महिला अस्पताल में मुस्लिम परिवार के यहां जन्मे एक बच्चे का नाम ‘राम रहीम’ (Ram Rahim) रखा गया है।

महिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नवीन जैन ने बताया, “प्रसूता का नाम फरज़ाना है और आज उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की दादी हुस्न बानो ने उसका नाम राम रहीम रखा है।” बानो ने कहा कि उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देने के लिए बच्चे का नाम राम रहीम रखा है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संभल जिले के चंदौसी में स्थित एक निजी नर्सिंग होम के प्रसूति कक्ष में एक लघु राम मंदिर बनाया गया है। सोमवार को गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले भगवान राम के दर्शन कराए गये।

नर्सिंग होम की डॉक्टर वंदना सक्सेना ने बताया, “ आज अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर उन्होंने अपने नर्सिंग होम के प्रसूति कक्ष, नवजात शिशु कक्ष को भगवा रंग से सजाया है। साथ ही नवजात कक्ष में एक लघु भगवान श्री राम का मंदिर भी बनाया गया है।” उन्होंने बताया कि हिन्दू गर्भवती महिलाओं को प्रसूति से पहले श्री राम की पूजा-अर्चना कराई जा रही है तथा उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ भी कराया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ के समापन पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, राहत बचाव कार्य जारी

अयोध्या में रामलला का तिलक करने आए सूर्यदेव…कुछ इस तरह मना श्रीराम जन्मोत्सव, देखें दिव्य VIDEO

रामलला का अद्भुत श्रृंगार! 12 बजते ही गूंजेगा ‘भये प्रगट कृपाला’, पहली बार पहनेंगे ये खास पीताम्बरी

अयोध्या में किस दिन मनेगी राम नवमी? यहां जानिए सबसे सटीक तिथि और अन्य जानकारी

डॉक्टर वंदना ने बताया, “अस्पताल में सोमवार को कुल छह बच्चों का जन्म हुआ जिनमें तीन लड़के हैं। उनके नाम भगवान राम के नाम पर रखे गए हैं। साथ ही कन्याओं के नाम जानकी और सीता रखे गए हैं।” एक नवजात शिशु के पिता मान सिंह ने बताया, “आज बड़ी खुशी का दिन है। उनके घर तो बेटे के रूप में भगवान राम आए हैं। इसीलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम राम रखा है।”

इस बीच, कानपुर से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, नगर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में सोमवार को जन्मे 25 बच्चों में से कई के नाम भगवान राम के नाम पर रखे गए। मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की कार्यवाहक प्रभारी सीमा द्विवेदी ने कहा कि सोमवार को जन्मे 25 शिशुओं में से 10 लड़कियां हैं जबकि बाकी 15 लड़के हैं और सभी स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि भारती मिश्रा नामक महिला ने एक बेटे को जन्म दिया है और उन्होंने यह विश्वास करते हुए कि अपने बच्चे का नाम राम रखा है कि नाम का उसके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

द्विवेदी ने बताया कि कई अन्य माताओं ने अपने बच्चों का नाम भगवान राम के पर्यायवाची जैसे राघव, राघवेंद्र, रघु और रामेंद्र रखे हैं। उन्होंने बताया कि कई गर्भवती माताओं ने उनसे 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह के अवसर पर प्रसव कराने का अनुरोध किया था। भदोही से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, जिला अस्पताल में सोमवार को 33 बच्चों ने जन्म लिया।

भदोही के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार चक ने बताया कि इनमें से कई माओं ने अस्पताल प्रशासन से इच्छा जाहिर की थी कि वे 22 जनवरी को ही प्रसव की तारीख दें, ताकि वे खुद को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से जोड़ सकें और अपने बच्चों का नाम राम या सीता के नाम पर रख सकें। उन्होंने बताया कि भदोही के महाराजा चेत सिंह राजकीय अस्पताल मे 22 जनवरी की दोपहर राम चंद्र पुर गाँव के प्रदीप कुमार की पत्नी प्रमिला देवी ने बेटी का नाम सीता रखा । चक ने बताया कि बताया जिला अस्पताल मे 15 लड़के और 18 लड़कियों कुल 33 बच्चों का जन्म हुआ । उनके मुताबिक, जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल 115 गर्भवती महिला भर्ती हैं ।

Ram temple inauguration muslim woman names newborn son ram rahim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2024 | 11:01 PM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ram Mandir Pran Patishtha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.