Designed Photo
नवभारत डिजिटल डेस्क: 22 जनवरी को देश का सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का उद्घाटन (Inauguration) का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। 22 जनवरी को पूरा देश दिवाली (22 January Diwali) मनाने वाले है। भगवान राम (Lord Ram) के प्राण प्रतिष्ठा की जोरों शोरों से तैयारियां चल रही है। प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के लिए दूर-दूर से श्री राम के लिए चढ़ावा आ रहा है। इसी बीच खबर मिली है कि भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला अन्न अपने ननिहाल (Maternal Home) के यहां का चखेंगे।
दरअसल, छत्तीसगढ़ से 3000 टन सुगंधित चावल अयोध्या भेजा गया है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूजा अर्चना के बाद चावल को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को भेज दिए है। 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद इसी चावल से भोग लगाया जाएगा। छत्तीसगढ़ श्री राम का ननिहाल है। केंद्रीय भंडार गृह के प्रभारी दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि ‘वैसे तो सारे देश से जो भी विभिन्न प्रकार के सामान आ रहे है। लेकिन आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के ननिहाल से चावल आया है।’
दिवाकर त्रिपाठी ने आगे बताया कई भगवान राम के ननिहाल से आए इस चावल से राम लाल को भोग प्रसाद लगेगा। पूरे आस्था से छत्तीसगढ़ निवासियों ने अपने गांव से राम भगवान के लिए अपनी श्रद्धा प्रकट किया है। भोग के लिए जो चावल आया है वह बहुत ही सुगंधित और विशिष्ट प्रकार का चावल है।’
जानकारी के लिए बता दें कि यह चावल मुख्यमंत्री ने पूरे विधि के अनुसार पूजा पाठ के बाद यहां भेजा है, ट्रक के जरिए इस चावल को अयोध्या लाया जा रहा है। इसी तरह रामलला के ससुराल से भी कई सामग्रियां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को भेजी गई है। जो कि 5 जनवरी को जनकपुर से एक दल अन्य सामग्रियां लेकर अयोध्या पहुंचने वाला है।