‘आजकल पूरा देश राममय, प्रभु श्रीराम सुशासन के प्रतीक’, आंध्र प्रदेश में बोले पीएम मोदी
- Written By: किर्तेश ढोबले
नवभारत डिजिटल टीम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार (16 जनवरी) को आंध्र प्रदेश दौरे पर है। इस दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल पूरा देश राममय है। महात्मा गांधी भी रामराज्य की बात करते थे। पीएम मोदी का यह वक्तव्य राम मंदिर उद्घाटन को लेकर जारी तैयारियों के बीच आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आजकल पूरा देश राममय है। प्रभु राम का जीवन विस्तार, उनकी प्रेरणा, आस्था भक्ति के दायरे से कहीं ज्यादा है। प्रभु राम समाज जीवन में सुशासन के ऐसे प्रतीक हैं जो आपके संस्थान के लिए भी बहुत बड़ी प्रेरणा बन सकते हैं।”
#WATCH | PM Modi says, "Nowadays the whole country is filled with 'Rammay'…Lord Ram is a symbol of governance and good governance in social life, which can become a great inspiration for your organization also" pic.twitter.com/RzDdkEHyf1 — ANI (@ANI) January 16, 2024
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Ram Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “राम राज्य सुशासन के इन्हीं 4 स्तंभों पर खड़ा था- जहां सम्मान से, बिना भय के हर कोई सिर ऊंचा कर चल सके, जहां हर नागरिक के साथ समान व्यवहार हो, जहां कमजोर की सुरक्षा हो और जहां धर्म यानी कर्तव्य सर्वोपरि हो। आज 21वीं सदी के आधुनिक संस्थान के 4 सबसे बड़े धेय यही तो हैं।”
