-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Ram Mandir Inauguration Imam Umer Ahmed Ilyasi Slams Fatwa Issued
राम मंदिर गए इमाम के खिलाफ जारी हुआ फतवा, उमर अहमद इलियासी बोले- ‘मोहब्बत का पैगाम देने…’
- Written By: किर्तेश ढोबले

इमाम उमेर अहमद इलियासी (PTI PHOTO)
नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Inauguration) में शामिल होने के बाद ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन (All India Imam Organization) के मुख्य इमाम डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी (Imam Umer Ahmed Ilyasi) के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। इस पर इलियासी ने सोमवार (29 जनवरी) को पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें नफरत करने वाले लोग पाकिस्तान चले जाएं। उन्होंने कहा कि वह मोहब्बत का पैगाम देने के लिए अयोध्या गए थे।
इलियासी ने कहा, ”राम जन्भूमि ट्रस्ट से मुझे निमंत्रण मिला…मैं दो दिन तक इस पर बहुत विचार करता रहा कि मुझे क्या करना चाहिए, चूंकि मेरे लिए मेरी जिंदगी का ये सबसे बड़ा फैसला था। मैंने फिर फैसला ये लिया कि मुझे जाना है आपसी सौहार्द के लिए, देश के लिए, राष्ट्र हित में ये मैंने फैसला लेते हुए मैं अयोध्या चला गया।”
VIDEO | “Ram Janmabhoomi Trust sent me invitation (for Ram Mandir Pran Pratishtha). It was one of the biggest decisions of my life, I thought about it for two days. I took the decision to go to Ayodhya for mutual harmony. All saints and Mandir trust welcomed me heartedly (in… pic.twitter.com/kzjjvPNBr1 — Press Trust of India (@PTI_News) January 29, 2024
इमाम उमर अहमद ने आगे कहा, ”वहां से मैंने अपना एक पैगाम जोकि पैगाम-ए-मोहब्बत मैंने वहां से दिया। मैंने कहा कि हमारी सबकी जातियां जरूर अलग हो सकती हैं, हमारे पंथ जरूर अलग हो सकते हैं, हमारे इबादत करने के तरीके, पूजा पद्धति अलग हो सकती है, हमारे सबके धर्म जरूर अलग हो सकते हैं लेकिन हमारा जो सबसे बड़ा धर्म है इंसान और इंसानियत का है और हम भारत में रहते हैं, हम सब भारतीय हैं…राष्ट्र सर्वोपरि है।”
उन्होंने यह भी कहा, ”ये पैगाम-ए-मोहब्बत जैसे ही दिया, देश के सारे तमाम चैनलों पर, तमाम सोशल मीडिया पर ये वायरल हो गया। वायरल होने के बाद सबको ये मालूम हो गया कि चीफ इमाम साहब वहां पहुंच गए और उन्होंने ये फतवा जारी कल किया है, वैसे तो मुझे 22 जनवरी की शाम से ही मेरे नंबर से अलग-अलग जगहों से धमकियां आने लगीं।”
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा, ”इसी बीच कुछ फोन कॉल्स आए, जिनको मैंने रिकॉर्ड कर लिया है, जिन्होंने मुझे जान से मारने के लिए, मुझे बहुत ज्यादा तकलीफ देने के लिए इस तरह के फोन आए। वो भी फोन आए, माफी के भी फोन आए तो लास्ट में कल रात (28 जनवरी) को ही एक फतवा जारी हुआ है, जिनका नाम है मुफ्ती सहमीन हुसैनी कासमी, जो शख्स एक इंस्टीट्यूट चलाते हैं मुफ्तियों का, मुफ्ती क्लासेज के नाम से चलता है, मैं उनको जानता नहीं हूं… लेकिन ये सोशल मीडिया के माध्यम से, तमाम देशभर के इमामों के माध्यम से मेरे पास अलग-अलग जगहों से फतवा आना शुरू हो गया था।”
#WATCH | Delhi | Fatwa issued against Chief Imam of All India Imam Organization, Dr Imam Umer Ahmed Ilyasi after he attended the Pranpratishtha ceremony of Ram Lalla at Ram Temple in Ayodhya. He says, "As a chief Imam, I received the invitation from Shri Ram Janmbhoomi Teerth… pic.twitter.com/iVe2bA3s1X — ANI (@ANI) January 29, 2024
इमाम ने आगे कहा, ”चूंकि उन्होंने इसमें मेरा मोबाइल का नंबर मेंशन कर दिया है, उन्होंने साफ तौर पर मेरा नंबर जाहिर करके तमाम पूरे देश के लोगों को मेरा नंबर दे दिया, इमामों को दे दिया, ये फतवा जारी कर दिया। उनसे इन्होंने कहा है कि ये माफी मांग लें, मेरा बायकॉट कर दिया और मुझसे उन्होंने कहा है कि आप इस्तीफा दें वरना आप अपना अंजाम सोच लें।”
इलियासी ने यह भी कहा कि अगर उनको मेरे इस पैगाम-ए-मोहब्बत से तकलीफ है, मेरा विरोध कर रहे हैं… मैं राष्ट्र के साथ, देश के साथ अगर प्रेम कर रहा हूं… मेरा इसलिए विरोध कर रहे हैं तो मुझे लगता है कि शायद उनको पाकिस्तान चला जाना चाहिए।
Ram mandir inauguration imam umer ahmed ilyasi slams fatwa issued
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














