

BKU Rakesh Tikait Tractor March: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। उन्होंने किसानों से अपने-अपने जिले, तहसील, ब्लॉक और गांवों में ट्रैक्टर के साथ शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा में शामिल होने की अपील की।
किसान नेती टिकैत ने बताया कि यह यात्रा 9 अगस्त से शुरू हुई ‘अगस्त क्रांति यात्रा’ का हिस्सा है, जो 21 अगस्त तक अलग-अलग जिलों में आयोजित की जाएगी। यात्रा के दौरान किसान प्रशासन को MSP, कर्ज माफी और फसल बीमा समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। इस यात्रा में तिरंगा झंडा होगा और संगठन का झंडा रखा जाएगा।
बीकेयू नेता रोकेश टिकैत ने बातचीत के दौरान बताया कि वह अपनी तहसील, ब्लॉक, कसबे, गांव आपसी सहमति से यात्रा निकाल सकते हैं और फिर एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा। उन्होंने आगे कहा की हम मुजफ्फरनगर में रहेंगे और अन्य लोग अपने-अपने क्षेत्रों में रहेंगे। और शांती पूर्ण तरीके से यात्रा को निकालेगें।
राकेश टिकैत ने 13 अगस्त को निकाले जाने वाले तिरंगा यात्रा को लेकर अपील करते हुए कहा कि सभी शांति से लाइन में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। जो बच्चे ट्रैक्टर लेकर यात्रा में आएंगे, वे अपने खेत में भी ट्रेक्टर चलाएंगे और जो बच्चा अपने खेत में ट्रैक्टर चलाएगा, वह अपनी जमीन नहीं बेचेगा। उसका जमीन से जुड़ाव रहेगा।
राकेश टिकैत ने कहा कि तिरंगा यात्रा में निकाले जाने वाले ट्रैक्टर को साफ-सुथरा रखें। खेती के औजारों को भी ठीक रखें। उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा का मकसद यही है कि लोग अपनी ट्रैक्टर, अपने औजार, खेती से जुड़े सामान को साफ-सुथरा रखें। दिल्ली में शहीद, क्रांतिवीर लोगों की याद में इस यात्रा को निकाला जा रहा है।
राकेश टिकैत ने यात्रा के दौरान भारी संख्या में लोगों से ट्रैक्टर लेकर शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी लोग अपने-अपने जिले में प्रशासन को ज्ञापन सौपें और एमएसपी, कर्जा माफी आदि चीजों की मांग करें।
उन्होंने कहा कि फसल बीमा का ऑफिस किसी ने देखा है? कहीं ऑफिस दिखाई दे तो बताओ। उनका यहां ऑफिस ही नहीं है, ऑफिस मुंबई में है। वे सिर्फ बैंक के जरिए पैसा लेते हैं, लेकिन पैसा देते नहीं हैं।