BSP MLA Death: रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती ने बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने का दिया भरोसा

Mayawati News: बलिया की रसड़ा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। मायावती, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
BSP MLA Umashankar Singh Death: Mayawati assures support for his son political career.
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह- मायावती (फाइल फोटो)
Updated on

Mayawati Pays Tribute Umashankar Singh: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। देर रात उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से लखनऊ लाया गया।

यहां गोमती नगर स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव बलिया के खनवर ले जाया जाएगा। उमाशंकर सिंह के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मायावती ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

उमाशंकर सिंह के निधन की सूचना मिलते ही बसपा प्रमुख मायावती दिवंगत विधायक के लखनऊ स्थित आवास पहुंचीं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि उमाशंकर सिंह ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा की और कभी भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि यदि परिवार की इच्छा होगी तो वह उनके बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए पार्टी पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा इस कठिन समय में उमाशंकर सिंह के पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

उमाशंकर सिंह के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक का निधन अत्यंत दुखद है।सीएम योगी ने भगवान श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

BSP MLA Umashankar Singh Death: Mayawati assures support for his son political career.
पीडीए नहीं परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है सपा; राम मंदिर, संभल हिंसा और PDA को लेकर विपक्ष पर बरसे केशव मौर्य

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए लिखा कि उमाशंकर सिंह केवल एक विधायक ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी भी थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने में विश्वास रखते थे। उमाशंकर सिंह अपने  सरल स्वभाव और विनम्र व्यवहार के कारण सभी दलों के नेताओं के लिए सम्मानित व्यक्ति थे।

 राजकीय सम्मान के साथ होगा उनका अंतिम संस्कार  

बता दें कि गुरुवार सुबह करीब 8:58 बजे उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ के गोमती नगर स्थित आवास पहुंचा। यहां उनके बेटे यूकस सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को बलिया के पैतृक गांव खनवर ले जाया जाएगा। यहां पूरे राजकीय सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com