-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rakesh Tikait Gave The Slogan Batenge To Lutenge For The Farmers
राकेश टिकैत ने सीएम योगी के तर्ज पर दिया ‘बटेंगे तो लुटेंगे का नारा’, बोले-मिलकर झुकानी होगी सरकार
- Written By: Saurabh Pal
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने करनाल में किसानों को नसीहत देते हुए योगी आदित्यनाथ के तर्ज पर नारा दिया है। उन्होंने खनौरी और शंभू बॉर्डर पर धरने...

राकेश टिकैत(फोटो- सोशल मीडिया)
करनालः भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने करनाल में किसानों को नसीहत देते हुए योगी आदित्यनाथ के तर्ज पर नारा दिया है। उन्होंने खनौरी और शंभू बॉर्डर पर धरने बैठे किसानों को लेकर कहा कि हमें एकजुट होकर बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “बटोगे तो लुटोगे”
राकेश टिकैत ने कहा कि 10 महीने पहले जब आंदोलन शुरू हुआ था, तो उस वक्त भी हमने कहा था कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और अन्य सभी किसान इकट्ठे जाएं। दिल्ली कूच की कॉल कोई भी अलग-अलग न दे। कोई यूपी से दिल्ली कूच की कॉल करता है, तो कोई राजस्थान से दिल्ली कूच की कॉल करता है। जब तक इकट्ठा न हो तब तक दिल्ली से दूर रहे। क्योंकि दिल्ली 62 हजार वोल्ट का करंट है और वह एकजुट होकर ही पार करना पड़ेगा।
जब टिकैत से किसान आंदोलन से दूरी बनाने को लेकर सवाल पूछ गया तो उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ हैं। जो लोग दिल्ली से वापिस आए थे वही लोग दिल्ली की तैयारी करते हैं तो सभी एकत्रित होना पड़ेगा। अकेला दिल्ली में कोई कुछ नहीं कर सकता है। सरकार के सामने किसानों की हार होगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘बेवजह परेशान हो रही पुलिस, धीरेंद्र शास्त्री पर्चा निकालकर बताए चोरों का नाम; राम मंदिर मामले पर टिकैत का तंज
UP में बड़े किसान आंदोलन की तैयारी…राकेश टिकैत ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, जानिए क्या हैं मांगें?
‘मस्जिद बनेगी तो फायदा BJP का’ राकेश टिकैत का विस्फोटक बयान, राहुल डिबेट पर भी कह दी चुभने वाली बात
‘DAP संकट और बिजली निजीकरण से किसान परेशान, सरकार का प्लान किसान विरोधी’, MSP पर राकेश टिकैत का बयान
गौरतलब है कि भारतीय किसान युनियन के नेता राकेश टिकैत ने पिछले दिनों पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से खनौरी बॉर्डर पर मुलाकात की, जिनका आमरण अनशन 21वें दिन में प्रवेश कर गया है। उन्होंने ‘संयुक्त लड़ाई’ के लिए किसान समूहों से एकजुट होने का आह्वान किया।
टिकैत ने किसान संगठनों की एकता को लेकर बताया कि हमने एक समिति बनाई है जो समूहों के साथ संवाद करेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य की कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। टिकैत ने कहा कि केंद्र को किसानों की ताकत दिखानी होगी और इसके लिए दिल्ली को पिछले आंदोलन की तरह सीमाओं पर नहीं बल्कि केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे) से राष्ट्रीय राजधानी को घेरना होगा।
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
Rakesh tikait gave the slogan batenge to lutenge for the farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














