Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राकेश टिकैत के सिर पर मारा झंडा…निकल गई पगड़ी, अपने ही गढ़ में किसान नेता की फजीहत-देखें वीडियो

पहलगाम हमले को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में राकेश टिकैत को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक युवक ने झंडे से उनके सिर मार दिया। इस धक्का-मुक्की में उनकी पगड़ी निकल गई।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: May 02, 2025 | 09:59 PM

राकेश टिकैत (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुज्जफरनगरः किसान नेता व बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत की अपने ही इलाके में फजीहत हो गई। शुक्रवार को मुजफ्फर नगर में उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया था। इस पर किसान नेता नरेश टिकैत व राकेश टिकैत ने गलत बताया था। हालांकि भाजपा नेताओं के विरोध के बाद दोनों किसान नेता अपने बयान से पलट गए थे। इसके साथ खेद भी जताया था, लेकिन जनता में अभी आक्रोश है।

आज पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आयोजित जनआक्रोश रैली में उन्हें जबरस्त विरोध का सामान करना पड़ा। उनके सिर पर झंडा भी मारा गया। उनकी पगड़ी भी निकल गई। इससे वह बुरी तरह बिफर पड़े। विरोध करने वालों को नागपुरिया कहते हुए कहा कि कुछ नए हिंदू बने हैं। पहलगाम जैसे आतंकी हमले के मामले पर भी देश का बांटने की कोशिश कर रहे हैं। इनको करारा जवाब देंगे और यहीं इसी मैदान में देंगे।

भड़कते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि मेरा कोई विरोध नहीं है। यहां कुछ लोग नए हिंदू बने हैं। उनकी मानसिकता खराब है। आतंकी हमले के मुद्दे पर भी देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हम अपना ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। टिकैत ने लोगों ने यहां पर विरोध किया है, एक तहर से हमारे खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की गई। हम डरपोक लोग नहीं है। उनको जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां किसी दल का आयोजन नहीं था। अगर आप कहते हैं कि पार्टी का कार्यक्रम है तो कोई नहीं आता।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान में ‘Unknown Men’ का कहर, संदिग्ध परिस्थितियों में मारा गया जैश सरगना मसूद अजहर का भाई, मचा हड़कंप

सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम

यूपी में टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C के 2759 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, जल्द करें आवेदन

60 साल बाद खुला बड़ा राज! भारत में वोटर बनकर जी रहा था मलेशियाई नागरिक; आजमगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत पर हमला , उनकी पगड़ी गिरी। पुलिस ने किसी तरह उन्हें वहां से निकाला। आज मुजफ्फरनगर में हिंदूवादी संगठन का प्रदर्शन था। टिकैत और हिन्दू संगठन आमने सामने आ गए#Muzaffarnagar #RakeshTikait #HinduOrganization #viralvideo pic.twitter.com/xRGCWTOeEx — Anurag Verma ( PATEL ) (@AnuragVerma_SP) May 2, 2025

राकेश टिकैत ने विरोध कर रहे लोगों को चुनौती देते हुए कहा कि हमने पहले भी दिखाया है, फिर से दिखाएंगे और इसी मैदान में दिखाएंगे। जितने लोग एकत्रित हुए हैं उनसे दोगुना लोगों को जमा करके दिखाएंगे। पहलगाम को लेकर टिकैत के एक बयान को इस विरोध से जोड़ा जा रहा है। इस पर टिकैत ने सवाल किया कि कौन हमारी देशभक्ति पर सवाल उठाएगा। इन लोगों को न कुछ पता है और नहीं कुछ ज्ञान है। ये नए हिंदू बने लोग हैं, इन्हें जितना पढ़ाया जाता है, उतना ही जानते हैं। हम तो भारतीय हैं, इनसे पूछो ये भारतीय हैं या नागपुरिया हैं।

Rakesh tikait attacked during protest in muzaffarnagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2025 | 09:59 PM

Topics:  

  • Pahalgam Attack
  • Rakesh Tikait
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.