राज्यसभा की 8 सीटों पर चुनाव का ऐलान, तमिलनाडु में DMK की तो असम में भाजपा विधायकों की अग्निपरीक्षा
केंद्रीय चुनाव आयोग ने दो राज्यों की 8 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान किया है। ये सभी सीटें जून और जुलाई में खाली होने वाली हैं, इसलिए चुनाव की घोषणा की गई है।
- Written By: Saurabh Pal
चुनाव आयोग -फोटो सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः केंद्रीय चुनाव आयोग ने 8 सीटों पर राज्यसभा चुनाव की घोषणा की है, जिन सीटों पर चुनाव का ऐलान किया गया है उनका प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों कार्यकाल जून और जुलाई में खत्म हो रहा है। आयोग ने इसीलिए 8 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला लिया है।
जून-जुलाई में खाली होने वाली सीटों में 2 सीटें असम से हैं। इसके अलावा सभी 6 सीटें तमिलनाडु से हैं। आठों सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होगा। साथ सेम डे मतगणना होगी। इस चुनाव की अधिसूचना 2 जून को जारी की जाएगी।
इन सांसदों का कार्यकाल हो रहा खत्म
सम्बंधित ख़बरें
तेलंगाना स्थापना दिवस पर उमड़ा नेताओं का प्यार, अमित शाह से लेकर कांग्रेस तक ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
RCB फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका! चैंपियन बनते ही इस स्टार खिलाड़ी पर लगा बैन, फाइनल मैच में किया था ‘कांड’
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
असम से राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र प्रसाद वैश्य (भारतीय जनता पार्टी) और मिशन रंजन दास (भाजपा) का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है। इसी तरह, अंबुमणि रामदास (पट्टाली मक्कल काची), एन चंद्रशेखरन (आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम), एम षणमुगम (द्रविड़ मुनेत्र कषगम), पी विल्सन (द्रमुक) और वाइको (मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम) समेत तमिलनाडु से राज्यसभा के छह सदस्यों का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना दो जून को जारी की जाएगी।
राज्यसभा चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें
- अधिसूचना जारी होने की तारीख- 2 जून 2025
- नामांकन की अंतिम तिथि- 9 जून 2025
- नामांकन की जांच- 10 जून 2025
- नाम वापसी की अंतिम तिथि- 12 जून 2025
- मतदान की तारीख- 19 जून 2025
- मतगणना- 19 जून 2025, शांम पांच बजे
- प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि- 23 जून 2025
दोनों राज्यों में क्रॉस वोटिंग का भय
बता दें कि दोनों राज्यों में अलग-अलग पार्टियों की सरकार है। असम में भाजपा की सरकार है तो तमिलनाडु में डीएमके की सरकार है। ऐसे में यह चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में क्रॉस वोटिंग को लेकर दोनों पार्टियां काफी सजग रहेंगी। तमिलनाडु में डीएमके डोमिनेटिंग पॉजिशन में है। ऐसे चाहेगी की ज्यादा से ज्यादा सांसद उच्च सदन में भेजे। वहीं असम की दोनों सीटों पर भाजपा बाजी मारना चाहेगी। हालांकि असम में कांग्रेस टक्कर दे सकती है।
