- Hindi News »
- India »
- Rajya Sabha Mp Sandeep Pathak Two Firs Registered Punjab Police Arrest Imminent
AAP छोड़ते ही राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की बढ़ी मुश्किलें, 2 FIR हुई दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी!
Sandeep Pathak: आम आदमी पार्टी को छोड़ने के बाद अब राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ गई है। संदीप पाठक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। राजिंदर गुप्ता पर भी हुई कार्रवाई।
- Written By: प्रिया जैस

संदीप पाठक पर केस दर्ज (फोटो सौजन्य-IANS)
Sandeep Pathak 2 Cases Registered: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सभी 7 सासंदों की मुश्किलें बढ़ गई है। पंजाब सरकार लगातार 7 सांसदों पर एक्शन ले रही है। अब राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर निशाना साधा है।
सूत्रों के अनुसार, पंजाब पुलिस ने राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो FIR दर्ज की हैं, जो हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। इन शिकायतों में गैर-जमानति धाराएं लगाई गई है। सूत्रों के अनुसार, यह शिकायतें दो जिलों में महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार के मामलों में दर्ज किया गया है। इन मामलों के चलते पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है।
संदीप पाठक के घर पहुंची पुलिस
बता दें, कि कुछ दिल्ली पुलिस की टीम राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के आवास पर पहुंची थी। हालांकि, वे पहले ही घर से निकल चुके थे। आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद से ही कार्रवाई तेज हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक मनपा में महायुति का दबदबा, विपक्ष पूरी तरह साफ; सभी प्रभाग समितियां निर्विरोध जीती
4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
BJP से मोहभंग…अखिलेश की ‘साइकिल’ पर सवार होंगे बृजभूषण शरण सिंह? 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
कार्टून वॉर: सुषमा अंधारे ने विरोधियों को दिखाया आईना, पाला बदलने वाले नेताओं पर साधा निशाना
राजिंदर गुप्ता की फैकट्री पर छापेमारी
इससे पहले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता के ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने छापा मारा था। इस छापेमारी के दौरान प्लांट और आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई थी। बताया गया कि यह पूरी कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के हुई थी। अब इन सभी मामलों को राजनीतिक मोड़ दिया जा रहा है।
7 सांसदों मे छोड़ी थी आम आदमी पार्टी
संदीप पाठक ने राघव चड्ढा और अशोक मित्तल के साथ भाजपा का हाथ थामा था। उनके अलावा, क्रिकेटर हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी ने भी आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा को ज्वाइन किया था।
यह भी पढ़ें – Bengal Elections: डायमंड हार्बर के एक पोलिंग बूथ पर रोकी गई वोटिंग, EVM मशीन बिगड़ी, वोटर्स ने मांगा जवाब
स्वाति मालीवाल को छोड़कर बाकी सभी 6 सांसदों का पंजाब से गहरा नाता रहा है। सभी राज्यसभा में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की सीटों की संख्या भी 10 से घटकर 3 रह गई है।
आम आदमी पार्टी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को ‘गद्दार’ कहा था। उन्होंने कहा कि इन सांसदों ने जनता के जनादेश का अपमान किया है, जनता से धोखा किया है। आप ने कहा था कि ये किसी भी तरह की दया के पात्र नहीं हैं, क्योंकि वे पंजाब और पंजाबियों के गद्दार हैं। इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।
Rajya sabha mp sandeep pathak two firs registered punjab police arrest imminent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AAP छोड़ते ही राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की बढ़ी मुश्किलें, 2 FIR हुई दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी!
May 02, 2026 | 11:37 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन नहीं गिरावट चांदी की चमक फिर से बड़ी
May 02, 2026 | 11:37 AMViral Dashcam Video: स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी बनी ‘जहाज’, लड़की का बिगड़ा बैलेंस
May 02, 2026 | 11:35 AMVasai Virar Highway बना ‘डार्क जोन’गड्ढे, अंधेरा और खड़े ट्रक से बढ़ी दुर्घटना की आशंका
May 02, 2026 | 11:30 AMनासिक में मंदिर जमीन घोटाले पर कार्रवाई तेज: आरोपियों को नोटिस, धर्मादाय विभाग ने मांगे कड़े जवाब
May 02, 2026 | 11:27 AMRiteish Deshmukh ने आशा भोसले को याद कर शेयर की भावुक यादें, बोले- मैं उन्हें आशा आई कहकर पुकारता था
May 02, 2026 | 11:26 AMरुबात विवाद में बढ़ा टकराव, सिकंदर हफीज ने कांग्रेस MLA मसूद को भेजा 150 करोड़ का मानहानि नोटिस
May 02, 2026 | 11:23 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














