Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत ने हथियार बनाने में पकड़ी रफ्तार, 100 से अधिक देशों में जा रहे भारतीय शस्त्र; निर्यात 12% बढ़कर 21,083 करोड़ पार

भारत वैश्विक रक्षा उत्पादन के लिए 2029 तक के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का टारगेट लेकर चल रहा है, पिछले एक दसक में रक्षा निर्यात में 30 गुना वृद्धि देखी गई है। इससे मेक इन इंडिया मिशन को भी बल मिलेगा।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Apr 02, 2025 | 10:41 AM

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत ने रक्षा उत्पादन और निर्यात में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रक्षा मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में देश का रक्षा उत्पादन 23,622 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जिसमें 12.04% की वृद्धि दर्ज की गई है। मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारत 100 से अधिक देशों को हथियार और रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। पिछले एक दशक में रक्षा निर्यात में 30 गुना की वृद्धि हुई है, जो भारत को वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपने निर्यात में 42.85 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। भारत अब वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने के लिए 2029 तक रक्षा उत्पादन में 3 लाख करोड़ रुपये का टारगेट लेकर चल रहा है। साथ ही इसका लक्ष्य 2029 तक रक्षा निर्यात को 50 हजार करोड़ रुपये तक बढ़ाना है। अब 65% से अधिक रक्षा उपकरणों का निर्माण देश में ही हो रहा है।

तेजी से बढ़ रहा रक्षा उद्योग

भारत अब 65% रक्षा उपकरणों का निर्माण देश में ही कर रहा है। इसमें धनुष आर्टिलरी गन सिस्टम, अर्जुन टैंक, तेजस विमान, आकाश मिसाइल सिस्टम और विभिन्न नेवल एसेट्स शामिल हैं। पहले 65-70% रक्षा उपकरण विदेशों से आयात किए जाते थे, लेकिन अब देश का रक्षा औद्योगिक आधार मजबूत हो गया है। इसमें 16 डीपीएसयू, 430 से अधिक लाइसेंस प्राप्त कंपनियां और करीब 16,000 MSMEs शामिल हैं।

निजी क्षेत्र की बड़ी भागीदारी

रक्षा उद्योग में निजी क्षेत्र का योगदान लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में निजी क्षेत्र ने 15,233 करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादों का निर्यात किया। कुल रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी 21% तक पहुंच चुकी है। भारत का एक्सपोर्ट पोर्टफोलियो बुलेटप्रूफ जैकेट, चेतक हेलीकॉप्टर, तेज इंटरसेप्टर बोट और हल्के टॉरपीडो जैसे महत्वपूर्ण रक्षा उपकरणों से भरा हुआ है।

2029 तक 50,000 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात लक्ष्य

भारत 2029 तक रक्षा निर्यात को 50,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। ‘iDEX’ जैसी योजनाओं के तहत रक्षा नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके लिए 449.62 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका, फ्रांस और आर्मेनिया जैसे देश भारत के प्रमुख रक्षा खरीदार बनकर उभरे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे देश वैश्विक रक्षा निर्यातकों की सूची में मजबूत स्थान बना रहा है।

Rajnath singh indian defence ministry production record increase 12 percent arms weapon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 02, 2025 | 10:41 AM

Topics:  

  • Defence Deal
  • Defence Sector
  • Rajnath Singh

सम्बंधित ख़बरें

1

62 साल बाद Fighter Plane मिग-21 को भारतीय वायु सेना ने दी अंतिम विदाई, देखें वीडियो

2

MiG-21 Final Flight: भारतीय सेना को अलविदा कहेगा मिग-21, स्क्वाड्रन लीडर प्रिया भरेंगी अंतिम उड़ान

3

2000 KM की रेंज, रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से लॉन्चिंग, अग्नि प्राइम से थर-थर कापेंगे दुश्मन देश

4

CDS जनरल अनिल चौहान का बढ़ गया गया कार्यकाल, जानिए कब तक संभालेंगे पद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.