- Hindi News »
- India »
- Rajnath Singh Briefed The Three Service Chiefs On The Defence Acquisition Procedure Amendment
‘सूचना-जैविक-वैचारिक युद्ध से निपटने के लिए रहें तैयार’, रक्षा मंत्री ने त्रि-सेवा का दिया फॉर्मूला
Defence Minister Rajnath singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने मिशन सुदर्शन और त्रिसेवा पर चर्चा की।
- Written By: Saurabh Pal

राजनाथ सिंह
Defence News: भारत को ‘सुदर्शन चक्र’ मिशन के लिए मध्यम व दीर्घकालीन योजना तैयार करने की आवश्यकता है। मंगलवार को यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही। रक्षा मंत्री ने तीनों सेनाओं की संयुक्तता पर बल दिया। उन्होंने सेनाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे युद्ध की पारंपरिक अवधारणाओं से आगे बढ़कर अपरंपरागत खतरों- जैसे सूचना युद्ध, वैचारिक युद्ध, इकोलॉजिकल एवं बायोलॉजिकल (जैविक) युद्ध- से निपटने के लिए सतर्क और तैयार रहें।
रक्षा मंत्री ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य, क्षेत्रीय अस्थिरता और उभरते सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर देश की सुरक्षा प्रणाली का लगातार आकलन और समीक्षा आवश्यक है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को कोलकाता में आयोजित संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन 2025 को संबोधित कर रहे थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि युद्ध की प्रकृति निरंतर बदल रही है और हाल के वैश्विक संघर्षों ने यह साबित किया है कि तकनीक-समर्थ सेना आज की आवश्यकता है।
मिशन सुदर्शन चक्र का किया है विजन
राजनाथ सिंह ने कहा “आज के युद्ध इतने अचानक और अप्रत्याशित होते हैं कि उनकी अवधि का पूर्वानुमान लगाना कठिन है। यह दो महीने, एक वर्ष या पांच वर्ष भी चल सकता है। हमें तैयार रहना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी किसी आपात स्थिति से निपटने की क्षमता पर्याप्त बनी रहे। राजनाथ सिंह ने सेनाओं से आक्रामक एवं रक्षात्मक क्षमताओं के संतुलन के साथ प्रो-एक्टिव दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सुदर्शन चक्र’ के विजन को साकार करने के लिए पांच वर्षीय मध्यम अवधि की योजना और दस वर्षीय दीर्घकालीन योजना तैयार करने की आवश्यकता बताई।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi का विपक्ष पर हमला, बोले- फिल्मों को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाती है कांग्रेस
Priyanka Chaturvedi का राज्यसभा कार्यकाल खत्म, खरगे और पीएम मोदी से मुलाकात चर्चा में
INS Aridaman से भारत को मिलेगी बड़ी समुद्री ताकत, आज नेवी में होगी शामिल, थर-थर कांपेंगे पाकिस्तान और चीन!
राजभवन में गुजारेंगे रात, सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चेन्नई में पीएम मोदी का 48 घंटे का ‘मिशन दक्षिण’ शुरू!
मिशन सुदर्शन की पीएम ने की थी घोषणा
गौरतलब है कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ के तहत स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली विकसित करने की घोषणा की थी। इस प्रणाली का उद्देश्य भारत के सामरिक, नागरिक और राष्ट्रीय महत्त्व के स्थलों को संभावित दुश्मन हमलों से बचाना है। साथ ही इस मिशन के तहत नए हथियार विकसित किए जाने हैं। माना जा रहा है कि भारत की यह नई प्रणाली इजराइल की प्रसिद्ध ‘आयरन डोम’ से भी अधिक उन्नत व शक्तिशाली हो सकती है।
ये भी पढ़ें- विलासिता के बजाय सादगी को महत्व देते हैं PM मोदी, CM फडणवीस ने सुनाया पुराना किस्सा
क्या है त्रि-सेवा जिस पर भारत दे रहा जोर?
सिंह ने कहा कि भारतीय उद्योग को दुनिया में सबसे बड़ा और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। रक्षा मंत्री ने यहां त्रि-सेवा संयुक्तता यानी आर्मी, नेवी व एयरफोर्स की ज्वांइटनेस की बात कही। साथ ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख भी किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए त्रि-सेवा संयुक्तता एवं अन्य एजेंसियों के साथ संपूर्ण राष्ट्र दृष्टिकोण आवश्यक है। उन्होंने त्रि-सेवा लॉजिस्टिक नोड्स एवं मैनेजमेंट एप्लिकेशन की स्थापना और सिविल-मिलिट्री फ्यूजन की दिशा में उठाए गए कदमों का उल्लेख किया।
आत्मनिर्भरता नारा नहीं स्वायत्ता की कुंजी हैः राजनाथ
राजनाथ सिंह कहा , “ऑपरेशन सिंदूर ने सिद्ध कर दिया है कि शक्ति, रणनीति और आत्मनिर्भरता — ये तीन स्तंभ भारत को 21वीं सदी में वह सामर्थ्य देंगे जिसकी उसे आवश्यकता है। आज हम स्वदेशी प्लेटफॉर्मों और प्रणालियों के साथ अपने वीर सैनिकों के साहस के बल पर हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। यही आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक शक्ति है।” रक्षा मंत्री ने दोहराया कि आत्मनिर्भरता कोई नारा नहीं बल्कि रणनीतिक स्वायत्तता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता न केवल आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देती है, बल्कि शिपयार्ड, एयरोस्पेस क्लस्टर और रक्षा कॉरिडोर की क्षमता भी बढ़ाती है।-एजेंसी इनपुट के साथ
Rajnath singh briefed the three service chiefs on the defence acquisition procedure amendment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














