Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संसद में गूंजे ठहाके: जब राजीव शुक्ला ने ली शिवराज सिंह की चुटकी, बोले- 200 बार मोदी जी का नाम लिया, फिर भी…

Rajiv Shukla Viral Video: संसद में विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुटीली खिंचाई की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Mar 18, 2026 | 10:03 AM

संसद में बोलते राजीव शुक्ला, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajiv Shukla Parliament Speech: संसद की कार्यवाही अक्सर तीखी बहस और हंगामे के लिए जानी जाती है, लेकिन कभी-कभी सदन में कुछ ऐसे पल आते हैं जो गंभीर माहौल को हल्का कर देते हैं। मंगलवार को राज्यसभा में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुटकी ली।

राजीव शुक्ला का यह अंदाज न केवल सदन में मौजूद सदस्यों को भा गया, बल्कि अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

‘कितनी चमचागिरी भई…’

सदन में विनियोग विधेयक और ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के लिए जैसे ही राजीव शुक्ला का नाम पुकारा गया और वे बोलने के लिए खड़े हुए, सत्ता पक्ष की ओर से शोर-शराबा शुरू हो गया। इस पर शुक्ला ने बेहद सहज भाव से तंज कसते हुए कहा, “अरे कितनी चमचागिरी भाई? कुछ तो शांत हो जाओ।” उन्होंने आगे सत्ता पक्ष के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले 30 सालों से जानते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में मौत का तांडव: EV में चार्जिंग के दौरान धमाका, एक के बाद एक फटे गैस सिलेंडरों ने मचाई तबाही, 7 की मौत

Low Budget में शानदार ट्रिप, ग्वालियर के पास यह 3 टूरिस्ट प्लेस आपकी गर्मियों की छुट्टियों को बना देंगे यादगार

पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार

मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO

शुक्ला ने मुस्कुराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को खुद अपनी इतनी अधिक तारीफ पसंद नहीं है जितनी उस दिन सदन में उनके नाम पर की जा रही थी। इस बेबाक टिप्पणी ने एक बार के लिए शोर मचा रहे सदस्यों को भी शांत कर दिया।

संसद में राजीव शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान की ली चुटकी

चर्चा का सबसे दिलचस्प हिस्सा वह था जब राजीव शुक्ला ने सीधे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण की शैली पर सवाल उठाया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि शिवराज जी ने अपने लंबे-चौड़े भाषण में कम से कम 200 बार प्रधानमंत्री का नाम लिया होगा।

राजीव शुक्ला जी: कितनी चमचागिरी करोगे? शिवराज सिंह ऐसे बात कर रहे हैं जैसे 2014 से पहले भारत में बिजली ही नहीं थी 🤣🤣 pic.twitter.com/SzueGfxbHu — Dinesh Bhardwaj (@bhardwaj2509) March 18, 2026

शुक्ला ने तंज के लहजे में आगे कहा कि अक्सर जब प्रधानमंत्री को किसी का भाषण अच्छा लगता है, तो वह ट्वीट करके उसकी सराहना करते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि शिवराज सिंह द्वारा इतनी बार नाम जपने के बावजूद, प्रधानमंत्री ने अब तक उनके लिए कोई ट्वीट नहीं किया है। इस टिप्पणी पर सदन के गलियारों में ठहाके गूंज उठे और पीठासीन अधिकारी रजनी अशोकराव पाटिल भी अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक सकीं।

क्या 2014 से पहले देश में कुछ नहीं था? शुक्ला ने दागे सवाल

राजीव शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान के उन दावों पर भी गंभीर सवाल उठाए जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि देश में जो कुछ भी विकास हुआ है वह 2014 के बाद ही संभव हुआ है। शुक्ला ने इतिहास का हवाला देते हुए पूछा कि क्या 2014 से पहले देश में बिजली के खंभे, रेल या सड़कें मौजूद नहीं थीं?

यह भी पढ़ें: इंदौर में मौत का तांडव: EV में चार्जिंग के दौरान धमाका, एक के बाद एक फटे गैस सिलेंडरों ने मचाई तबाही, 7 की मौत

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और एच.डी. देवेगौड़ा के कार्यकाल का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और इसे केवल एक निश्चित समय सीमा में नहीं बांधा जा सकता। उनका तर्क था कि देश की प्रगति में हर दौर का अपना महत्व रहा है और उसे पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता।

Rajiv shukla shivraj singh chouhan parliament viral video pm modi tweet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2026 | 10:03 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • Shivraj Singh Chouhan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.