राजस्थान: 1200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार कोटा रिवर फ्रंट का उद्घाटन नहीं करेंगे CM अशोक गहलोत, बताई ये वजह
- Written By: साक्षी सिंह
अशोक गहलोत
कोटा: राजस्थान (Rajasthan) में 1200 करोड़ रुपये की लागत से तैया कोटा रिवर फ्रंट (Kota River Front) का आज उद्घाटन समारोह है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को इसका उद्घाटन करना था, लेकिन सीएम गहलोत रिवर फ्रंट का उद्घाटन नहीं करेंगे। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दिया है। सीएम ने ट्वीट ने ट्वीट किया कि अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण की वजह से वह अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण आज, 12 सितंबर को चंबल रिवरफ्रंट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।
हमारे वरिष्ठ साथी UDH मंत्री श्री शांति धारीवाल ने कोटा रिवर फ्रंट के रूप में हाड़ौती को एक ऐतिहासिक सौगात दी है। हाड़ौती क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में पिछड़ा रहा है परन्तु यह रिवर फ्रंट यहां पर्यटन बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा एवं कोटा के विकास की नई इबारत लिखेगा। पिछले… — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 11, 2023
चंबल रिवर फ्रंट के लोकार्पण का बेसब्री से था इंतजार: अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि हमारे वरिष्ठ साथी अर्बन डेवलपमेंट एंड हाउसिंग डिपार्टमें (UDH) मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा रिवर फ्रंट के रूप में हाड़ौती को एक ऐतिहासिक सौगात दी है। हाड़ौती क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में पिछड़ा रहा है परन्तु यह रिवर फ्रंट यहां पर्यटन बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा एवं कोटा के विकास की नई इबारत लिखेगा। पिछले कार्यकाल में धारीवाल जी ने कोटा को सेवन वंडर्स की सौगात दी थी जिस पर अब फिल्मों की शूटिंग तक होती है।
सम्बंधित ख़बरें
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
राजस्थान में ACB से लेकर ATS तक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 17 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, बदले गए 7 जिलों के SP
NEET UG: 10th में 43%-12th में आए ग्रेस मार्क्स, सपना डॉक्टर बनने का; बीवाल परिवार के फर्जी मेरिट का पर्दाफाश
राजस्थान में ATS का बड़ा एक्शन, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के मंसूबे किए नाकाम, 7 गिरफ्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि वह अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण आज, 12 सितंबर को चंबल रिवरफ्रंट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। https://t.co/cvrWcnge4n pic.twitter.com/dZ0DpGlnEQ — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2023
12-13 सितंबर को कोटा के लोकार्पण मेरे द्वारा प्रस्तावित थे जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा था परन्तु अपरिहार्य कारणों से मैं 12 सितंबर के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाउंगा। 13 सितंबर के कार्यक्रम यथावत रहेंगे। सभी हाड़ौतीवासियों को बधाई।
आम जनता के लिए कब खोला जाएगा चम्बल रिवर फ्रंट ?
चंबल रिवर फ्रंट के जरिए कोटा की एक नई और पहचान बनने जा रही है, जो पर्यटन के क्षेत्र में बनेगी। 1200 करोड़ की लागत से चम्बल रिवर फ्रंट बनकर तैयार हो चुका है। नदी के दोनों किनारों पर हेरिटज घाट बनाए गए हैं। इसे मई महीने के आखिर में आम जनता के लिए खोला जाएगा। 1200 सौ करोड़ रुपए की लागत से 1000 मजदूरों द्वारा तैयार किया गया।
