- Hindi News »
- India »
- Rajasthan Cm Ashok Gehlot Urged Pm Modi To Increase The Scope Of Ayushman Bharat Scheme Read Here
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से की आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने की मांग
- Written By: सुभाष यादव

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने वाली ‘आयुष्मान भारत’ योजना (Ayushman Bharat Scheme) का दायरा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ‘चिरंजीवी योजना’ की तर्ज पर देश के सभी नागरिकों के लिए 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा लागू किया जाए।
गहलोत ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्र सरकार द्वारा ‘आयुष्मान भारत’ योजना चलाई जा रही है, लेकिन इसमें केवल सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना-2011 (एसईसीसी) के पात्र परिवार ही शामिल हैं। इस शर्त के कारण देश की केवल 40 फीसदी आबादी को ही पांच लाख रुपये के बीमा वाली इस योजना का लाभ मिल पाता है।”
सीएम अशोक गहलोत का ट्वीट-
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी
खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
नागपुर कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर अंदरूनी कलह तेज, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
माननीय प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी, केन्द्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है परंतु इसमें केवल सामाजिक,आर्थिक एवं जातिगत जनगणना-2011 (SECC) के पात्र परिवार ही शामिल हैं।इस शर्त के कारण देश की केवल 40% आबादी को ही 5 लाख रु बीमा वाली इस योजना का लाभ मिल पाता है pic.twitter.com/g1fh2QyV8j — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 30, 2022
उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार ने ‘चिरंजीवी योजना’ लागू की है, जिसमें प्रदेश के लगभग सभी आठ करोड़ लोगों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा, “एसईसीसी एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के पात्र परिवारों और संविदाकर्मियों व लघु एवं सीमांत किसानों को कोई प्रीमियम देने की आवश्यकता नहीं है। यही नहीं, किसी भी अन्य आय वर्ग का परिवार भी सिर्फ 850 रुपये में चिंरजीवी योजना में जुड़ सकता है।”
गहलोत ने लिखा कि आज के दौर में महंगे होते इलाज के कारण एसईसीसी के पात्र परिवारों के अलावा मध्यम वर्ग को भी देशभर में ‘चिरंजीवी योजना’ जैसी योजना की आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए लिखा, “मैं आपसे निवेदन करता हूं कि ‘आयुष्मान भारत’ योजना का दायरा बढ़ाकर इसमें ‘चिरंजीवी योजना’ की तर्ज पर देश के सभी नागरिकों के लिए दस लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा एवं पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा लागू किया जाए।”(एजेंसी)
Rajasthan cm ashok gehlot urged pm modi to increase the scope of ayushman bharat scheme read here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














