- Hindi News »
- India »
- Rajasthan Bulldozer Razes 300 Year Old Shiva Temple In Rajasthans Alwar Bjp Vhp Reacts
राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने मंदिर को तोड़ने पर घमासान जारी, बीजेपी और VHP ने कही ये बात
- Written By: सुभाष यादव

BJP सांसद किरोड़ी मीणा (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ में 300 साल पुराने शिव मंदिर को बुलडोजर से जमींदोज करने पर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। इस मसले पर बीजेपी और वीएचपी की तरफ से बयानबाजी शुरू हो गई है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को कांग्रेस को राजस्थान में दो मंदिरों को कथित तौर पर ध्वस्त किए जाने को लेकर आड़े हाथों लिया।
अलवर में मंदिर विध्वंस पर BJP सांसद किरोड़ी मीणा ने कहा कि हम अलवर में रात भर धरने पर थे लेकिन प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया। अशोक गहलोत ने घरों और एक मंदिर को ध्वस्त करने के लिए बुलडोज़र लगाया, गहलोत साहब देशभर में चल रहे बुलडोज़र की ख़िलाफत करते हैं और खुद यहां बुलडोज़र चलवाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
खजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
मेरा भारत, मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को संदेश, पीएम मोदी की अपील पर BJP ने शुरू किया ये देशव्यापी अभियान
हम अलवर में रात भर धरने पर थे लेकिन प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया। अशोक गहलोत ने घरों और एक मंदिर को ध्वस्त करने के लिए बुलडोज़र लगाया, गहलोत साहब देशभर में चल रहे बुलडोज़र की ख़िलाफत करते हैं और खुद यहां बुलडोज़र चलवाते हैं: अलवर में मंदिर विध्वंस पर BJP सांसद किरोड़ी मीणा pic.twitter.com/iHf1B7AKLK — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2022
अलवर घटना पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा भगवान शंकर का 350 साल का पुराना मंदिर तोड़ना उचित नहीं है। हमारी सरकार गोवा में पुर्तगालियों द्वारा तोड़े गए मंदिरों को फिर से बनाने का प्रयास करेगी। हम संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए अपने बजट में 20 करोड़ रु.रखे हैं।
कांग्रेस सरकार द्वारा भगवान शंकर का 350 साल का पुराना मंदिर तोड़ना उचित नहीं है। हमारी सरकार गोवा में पुर्तगालियों द्वारा तोड़े गए मंदिरों को फिर से बनाने का प्रयास करेगी। हम संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए अपने बजट में 20 करोड़ रु.रखे हैं: अलवर घटना पर प्रमोद सावंत,गोवा CM (22.04) pic.twitter.com/s7irFDTNz4 — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2022
विहिप ने कहा कि राज्य की जनता ईश्वर का इस तरह से ‘अपमान’ करने के लिए कांग्रेस की अंतिम यात्रा निकालेगी। यहां जारी वीडियो संदेश में विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि राजस्थान के अलवर जिले में मंदिर के ध्वस्तीकरण ने कांग्रेस के ‘‘चरित्र” और ‘‘जिहादियों के लिए उसके द्वारा बहाए जाने वाले आंसुओं” को उजागर कर दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘जब दंगाइयों पर बुलडोजर चलता है तो कांग्रेस के राजकुमार विदेश से ट्वीट करते हैं और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष दंगाइयों से मिलने जाते हैं, लेकिन राजस्थान में इस 300 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण पर एक शब्द नहीं बोलते।”
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस का चरित्र और जिहादियों के लिए बहते आंसू उजागर हो गए हैं।” बसंल ने कहा, ‘‘हिंदू समाज अब और इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेस को समझना चाहिए कि जिस तरह से उसने भगवान का अपमान किया है, उसके लिए राजस्थान की जनता उसकी ‘शव यात्रा’ निकालेगी।” गौरतलब है कि अलवर जिले के राजगढ़ इलाके में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान दो मंदिरों को कथित तौर पर ध्वस्त कर दिया गया था, जिसे लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Rajasthan bulldozer razes 300 year old shiva temple in rajasthans alwar bjp vhp reacts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
12,500 करोड़ की ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का बढ़ा विरोध, पर्यावरण नुकसान को लेकर उठे सवाल
May 18, 2026 | 01:42 PMऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PMपत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
May 18, 2026 | 01:36 PMयवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
May 18, 2026 | 01:36 PMIET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
May 18, 2026 | 01:29 PMFirst Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
May 18, 2026 | 01:28 PMपरीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
May 18, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














