2027 की लड़ाई लट्ठ पर आई! सिसोदिया के विवादित बयान पर राजा वड़िंग बोले-रगड़ देंगे-Video
Punjab Political News: मनीष सिसोदिया ने पंजाब चुनाव को लेकर विवादित बयान दिया है। इससे प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस नेता राजा वड़िग ने कहा रगड़ दिए जाओगे।
- Written By: Saurabh Pal
राजा वड़िंग, मनीष सिसोदिया
Manish sisodia’s controversial statement: दिल्ली में चुनावी हार के बाद आम आदमी पार्टी की एकमात्र राज्य पंजाब में सरकार है। यहां भी 2027 में विधानसभा का चुनाव है। इसलिए AAP ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसी को लेकर चंडीगढ़ में AAP महिला विंग का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने एक विवादित बयान दे दिया, जिससे पंजाब की सियासत गर्म हो गई है।
13 अगस्त को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में हम चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करेंगे। यहां तक की लड़ाई झगड़ा भी करेंगे। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि क्या आप तैयार हैं। आम आदमी पार्टी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला है। इस वीडियो पर सांसद राजा वड़िंग ने कहा कि ये पंजाब यहां रगड़ देंगे।
चुनाव को लेकर सिसोदिया का विवादित बयान
मनीष सिसोदिया ने महिला विंग की वर्कशॉप में कहा कि 2027 का चुनाव जीतने के लिए हम कुछ भी करेंगे। महिला टीम घर-घर जाएगी और AAP का काम बताएगी। महिला विंग का असली पड़ाव है, 2027 का चुनाव जितवाना। 2027 के चुनाव के लिए साम, दाम, दंड, भेद, सच, झूठ, क्वेश्चन आंसर, लड़ाई-झगड़ा जो करना पड़ेगा हम सब करेंगे। आप लोग तैयार हैं ? इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। सिसोदिया के बयान के बाद बगल में बैठे अमन अरोड़ा की तरफ देखर भगवंत मान हंस रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी नेता सरकार पर हमलावर हो गए। वीडियो-
सम्बंधित ख़बरें
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
ED का डबल अटैक! AAP नेता दीपक सिंगला के घर पर छापा, दिल्ली से गोवा तक मची खलबली
पंजाब जीतने के लिए साम-दाम-दंड-भेद, सच-झूठ सब चलाएंगे — ये स्वीकारोक्ति है हारे और जेल गए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की. To win Punjab , we will use everything tricks, money, threats, lies, and cheating. This is what the defeated and jailed former Deputy CM Manish Sisodia… pic.twitter.com/C8t7rVSsZa — Son of panjab (भारतीय 🇮🇳) (@DHAKKADCONGRESS) August 15, 2025
ये भी पढ़ें- AAP के नेताओं पर कांग्रेस हमलावर, कहा- झूठे विकास के पीछे काले कारनामे; भ्रष्टाचार की परतें अब पूरी तरह खुलीं
राजा वड़िंग बोले- पंजाब किसी को नहीं छोड़ता
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष व लुधियाना सांसद राजा वड़िंग ने सिसोदिया के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया धी। उन्होंने कहा कि सिसोदिया समझ लें कि यह पंजाब है। दिल्ली या कोई अन्य प्रदेश नहीं है। पंजाब के लोगों के साथ जिसने भी धक्काशाही की कोशिश की, उसे रगड़ कर दिया है। वड़िंग ने कहा कि पंजाब में मुगल आए, उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। पंजाबियों से हाथ जोड़कर कुछ भी करा लो, जैसे पिछली बार बेवकूफ बना लिया। जबरदस्ती करने की कोशिश जिसने भी की है, पंजाबियों ने उसे छोड़ा नहीं है।
