Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश के कारण भारत में बढ़ी ठंड, इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का अनुमान

Aaj Ka Mausam: आईएमडी द्वारा मौसम को लेकर जारी ताजा अपडेट के अनुसार पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Dec 10, 2025 | 06:27 AM

भारत में बढ़ी ठंड। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Update: देश के कई हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर दिखेगा। दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि ऊपरी हवा में सक्रिय साइक्लोनिक सर्लुकेशन, पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम की मौजूदगी के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह की मौसमी गतिविधियां दिखेंगी। IMD के मुताबिक पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब भी बना है। उसका असर पूर्वोत्तर भारत के मौसम पर पड़ सकता है।

मध्य क्षोभ मंडल में पश्चिमी हवाओं के साथ बना पश्चिमी विक्षोभ का ट्रफ 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी पूरब की हवाओं का ट्रफ बना है। जो 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इन सिस्टम्स के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानों पर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पछुआ हवा भी सक्रिय है। उसकी रफ्तार 110 नॉट तक बताई जा रही। यही कारण है कि उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है।

कहां-कहां बारिश का अनुमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों, तमिलनाडु और श्रीलंका के तटों के साथ गल्फ ऑफ मन्नार और कोमोरिन क्षेत्र में 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जो झोंकों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इससे समुद्री क्षेत्रों में हलचल बढ़ने की आशंका है। मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगले 3 दिनों तक 2 डिग्री गिरेगा पारा

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद चार दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। महाराष्ट्र में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है।

आज से 3 दिनों तक शीतलहर का अलर्ट

कई राज्यों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार 10 से 12 दिसंबर तक पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रह सकती है। आज विदर्भ में भी ठंडी हवाओं का असर दिख सकता है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मराठवाड़ा और ओडिशा समेत कई क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: घर से निकलने से पहले जान लें IMD का अलर्ट, 5 दिनों तक शीतलहर और कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 10 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। आज और कल ओडिशा में, आज से 13 दिसंबर के बीच पूर्वी-उत्तर प्रदेश में और आज से 14 दिसंबर तक असम और मणिपुर में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है। नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भी सुबह के समय दृश्यता कम रहने की आशंका है। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। IMD ने संकेत दिया है कि 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ असर डाल सकता है। इस चलते पहाड़ी राज्यों में फिर से मौसम बदल सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश या बर्फबारी की संभावना बन सकती है।

Rain and cold wave forecast in these states

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2025 | 06:27 AM

Topics:  

  • Daily Weather Report
  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते तापमान में बड़ा उलटफेर! कहीं घना कोहरा तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी

2

Akola Weather: अकोला में ठंडी हवाओं का बढ़ा असर, लगातार गिर रहा तापमान, बढ़ी कंपकपी

3

Cold Wave Alert: ठिठुराती ठंड की चपेट में नागपुर, 8.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, कई इलाकों में अलर्ट

4

कश्मीर में -4 डिग्री तापमान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, कैसा रहेगा आगे मौसम?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.