-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rain Alerts In Many Districts Of Tamil Nadu Special Warning For These Areas Including Chennai
Rain Alerts: तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश का कहर, चेन्नई सहित इन क्षेत्रों के लिए खास चेतावनी
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
बारिश की वजह से लोग छाते लेकर निकलते दिखे और बाइक सवारों को सड़क किनारे शरण लेनी पड़ी। मौसम विभाग ने बताया कि नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुप्पुर और नागपट्टिनम जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

कॉन्सेप्ट फोटो, सोशल मीडिया
चेन्नई : तमिलनाडु में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। चेन्नई के कई हिस्सों में शुक्रवार रात और शनिवार को बारिश की शुरुआत हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन सड़कें भीगने से फिसलन और जलभराव की स्थिति बन गई है। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD की चेन्नई शाखा ने अगले कुछ घंटों में राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, बिजली कड़कने और हल्के तूफान की चेतावनी जारी की है।
चेन्नई के तांबरम क्षेत्र में बारिश की वजह से लोग छाते लेकर निकलते दिखे और बाइक सवारों को सड़क किनारे शरण लेनी पड़ी। मौसम विभाग ने बताया कि नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुप्पुर और नागपट्टिनम जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है और अगले 24 घंटों में और बारिश की संभावना है।
इन क्षेत्रों के लिए चेतावनी
IMD के अनुसार, चेनै, थेनी, तेनकासी, रामनाथपुरम और कन्याकुमारी समेत कुल सात जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। तिरुप्पुर जिले में बीती रात हुई भारी बारिश से पानी घरों में घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर निगम की टीमें लगातार जल निकासी में जुटी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
पुणे सहित पूरे महाराष्ट्र में बढ़ेगी मानसून की रफ्तार, अगले 2-3 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में 4°C
कोझीपोरविलाई स्टेशन में सबसे ज्यादा बारिश
बारिश के आंकड़ों की बात करें तो कन्याकुमारी के कोझीपोरविलाई स्टेशन में सबसे ज्यादा 19 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, तिरुप्पुर नॉर्थ में 11 सेमी, एरोड जिले के नंबियूर और कावुंडापाडी, नीलगिरी के किल कोटागिरी एस्टेट और थेनी के सोथुपारई में 8–9 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई। रामनाथपुरम जिले में रामेश्वरम में 7 सेमी, कडलाडी में 5 सेमी, मुडुकुलाथूर और मंडपम में 2 सेमी, तथा टोंडी और पंबन में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई है।
देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस बारिश के कारण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड किया गया है। केरल, तेलंगाना, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में भी तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे गर्मी से राहत मिली है।
Rain alerts in many districts of tamil nadu special warning for these areas including chennai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













