Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में सर्दी बढ़ रही। दिल्ली में बारिश और ठंड का असर रहेगा। उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा रहेगा। इससे यात्रा में दिक्कतें आएंगी। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ठंड बढ़ेगी।
- Written By: रंजन कुमार
दिल्ली में छाया कोहरा।
Weather 30 December 2025: इस साल के आखिरी दिनों में उत्तर भारत का मौसम लोगों की परीक्षा ले रहा है। दिल्ली में ठंड बढ़ और बढ़ेगी। यूपी और बिहार में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। पहाड़ों पर कल बर्फबारी होने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी अब चरम पर पहुंचने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से आसमान में बादलों का डेरा जमना शुरू होगा। अनुमान है कि 31 दिसंबर यानी बुधवार को बारिश हो सकती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट और बारिश से गलन और बढ़ेगी। इससे लोगों को ठंड का तीखा असर महसूस होगा।
यूपी-बिहार के मौसम का अनुमान
उत्तर प्रदेश और बिहार में आने वाले दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और आगरा समेत 20 से अधिक शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी हुई है। वहीं, बिहार के पटना और मुजफ्फरपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने की संभावना है। इसके कारण सड़कों पर गाड़ी चलाना बेहद जोखिम भरा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
भीषण गर्मी में झुलस रहा मध्य प्रदेश, 28 जिलों में लू का अलर्ट, राजगढ़ में पारा 45 डिग्री के पार
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड से राहत नहीं
पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड से राहत नहीं मिली है। सोमवार को दोनों राज्यों में घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। आईएमडी के अनुसार आज भी दोनों राज्यों में कोहरे छाया है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, मोहाली और हरियाणा के अंबाला, हिसार समेत कई इलाकों में घना कोहरा देखा जा सकता है।
राजस्थान में कोहरे का अलर्ट
राजस्थान के भरतपुर संभाग में सोमवार को छाये घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन और सड़क एवं रेल यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में संभाग में सर्दी बढ़ने की संभावना है। कोहरे का यह सिलसिला आगे जारी रह सकता है। सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा रहेगा।
कश्मीर में बर्फबारी की चेतावनी जारी
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आज कश्मीर में मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। बुधवार और बृहस्पतिवार को बादल छाये रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में 4 से 5 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी को लेकर क्या कहा?
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड
छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर की ओर से जारी ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बना है।
