नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, लाखों रुपए का मिलावटी घी और कच्चा माल बरामद
त्यौहारों के सीजन में घी तथा तेल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में घी-तेल की मांग भी बढ़ जाती है और मुनाफा भी अच्छा मिलता है, लेकिन क्या आप जानते है कि बाजार में मिलने वाला घी कितना शुद्ध और सुरक्षित है। एमपी में ऐसी ही एक नकली घी की फैक्ट्री पर छापा पड़ा है।
- Written By: प्रतीक मिश्रा
नकली घी बरामद करते पुलिस अफसर [स्रोत: सोशल मीडिया]
भोपाल: मध्य प्रदेश के आगर मालवा में नकली घी के एक कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है, जहां नामी कंपनियों के नाम में बदलाव कर नकली घी बेचा जाता था। इतना ही नहीं छापामार कार्रवाई करने गई टीम ने नकली घी की इस फैक्ट्री से घी बनाने का कच्चा माल भी जब्त किया है और कारखाने को सील कर मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, आगर मालवा के स्थानीय प्रशासन को क्षेत्र में नकली घी खपाये जाने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुए नकली घी की फैक्ट्री पर छापामार कर लाखो रुपये का घी और घी मे मिलाने वाले पदार्थो को जब्त किया है।
इसे भी पढ़ें : चीन-भारत का मसला नहीं है सुलझा, जयशंकर बोले- LAC पर गश्त समझौते से का मतलब ये नहीं कि सबकुछ हो गया है ठीक
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
MP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
दमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
‘ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले समोसे खाऊंगा’, लोको पायलट ने समोसे के लिए ब्रिज पर रोकी डेमू ट्रेन- VIDEO
फैक्ट्री में बन रहे नकली घी और डब्बो की बड़ी खेप देखकर अफसरों का दिमाग घूम गया। क्योंकि दीपावली का त्यौहार आने को है, ऐसे में घी की डिमांड भी बढ़ जाती है। इधर मामले को लेकर जिले के खाद्य अधिकारी ने बताया की करीब 31 लाख 50 हजार रुपये का नकली घी और करीब तीन लाख की घी बनाने की मशीन को भी जब्त किया है।
बताया जा रहा है कि आगर जिला मुख्यालय के वार्ड नम्बर तीन मे एक निजी मकान को किराए से लेकर वहा नकली घी बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। नकली घी के इस काले कारोबार का जब खाद्य विभाग को पता चला तो तीन विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारा। फैक्ट्री की भीतर जाते ही मौके पर मौजूद अफसरों की आंखे खुली की खुली रह गई।
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान से आ रही विदेशी ड्रग्स का पंजाब पुलिस ने किया भांडाफोड़, ड्रग तस्कर नवजोत सिंह समेत अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई करने पर पाया गया कि संचालक द्वारा बड़ी कंपनियों से मिलते-जुलते नामो और पैकेट की मिलती डिजाइनों से नकली घी बेचने का कारोबर किया जा रहा था। मौके पर घी बनाने मे काम आने वाली एक मशीन, नकली घी के कई डब्बे, पॉलीथिन मे पैक घी, पेकिंग करने वाले विभिन्न कंपनियों के नामो के बॉक्स जब्त किये गये। खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया की यह घी बाजार मे सप्लाई किया जा रहा था, जो लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। फ़िलहाल पुरे माल को जब्त कर जांच की जा रही है।
