राहुल गांधी गुजरात से शुरू करेंगे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा चरण; महाराष्ट्र में भी होगी कांग्रेस की ‘पदयात्रा’
- Written By: शुभम सोनडवले
PTI Photo
मुंबई. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का दूसरा चरण गुजरात (Gujarat) से शुरू करेंगे। यह यात्रा मेघालय (Meghalaya) में समाप्त होगी। वहीं, पुरे महाराष्ट्र में भी कांग्रेस अपनी ‘पदयात्रा’ शुरू करेगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले (Nana Patole) ने मंगलवार यह जानकारी दी।
नाना पटोले ने कहा कि जब राहुल गांधी अपनी यात्रा शुरू करेंगे तो महाराष्ट्र कांग्रेस भी पूरे महाराष्ट्र में पदयात्रा शुरू करेगी। मैं स्वयं विदर्भ में पदयात्रा का नेतृत्व करूंगा। पश्चिम विदर्भ में पदयात्रा का नेतृत्व विजय वडेट्टीवार करेंगे। बालासाहेब थोरात उत्तर महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में अशोक चव्हाण, पश्चिमी महाराष्ट्र में पृथ्वीराज चव्हाण, मुंबई में वर्षा गायकवाड़ यात्रा का नेतृत्व करेगी। जबकि कोंकण में सभी नेता पदयात्रा समाप्त करेंगे।
पटोले ने आगे कहा कि पदयात्रा के बाद हम बस यात्रा शुरू करेंगे। बस यात्रा में भी हम पूरे महाराष्ट्र में घूमेंगे, बैठकें करेंगे, लोगों से बात करेंगे, केंद्र और राज्य सरकार की कमियों को लोगों तक पहुंचाएंगे और इससे आने वाले समय में महाराष्ट्र में बड़ा बदलाव आएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
मराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
शिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
#WATCH | “Second leg of Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Yatra to begin from Gujarat to Meghalaya,” says Maharashtra Congress chief Nana Patole pic.twitter.com/KqjikjkDPK — ANI (@ANI) August 8, 2023
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा चरण सितंबर में शुरू होने की संभावना है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण का उद्देश्य जमीनी स्तर पर भारत के लोगों से जुड़ना, उनकी चिंताओं को समझना और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए समर्थन जुटाना था। यात्रा के पहले चरण के दौरान राहुल गांधी ने 150 दिनों से अधिक समय तक 14 राज्यों की पैदल यात्रा की। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पहला चरण पिछले साल सितंबर में तमिलनाडु में शुरू हुआ और कश्मीर में समाप्त हुआ।
यात्रा के पहले चरण के दौरान राहुल गांधी ने तमिलनाडु, केरल कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर को कवर किया। इस दौरान अभिनेता अमोल पालेकर, रिया सेन, स्वरा भास्कर, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व प्रमुख एएस दुलत जैसी कई प्रमुख हस्तियां विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग राज्यों में राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुईं।
