Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- उपदेश नहीं नाकामी है पेट्रोल, सोना और WFH वाली बात

Rahul Gandhi on PM Modi: कल प्रधानमंत्री ने देश की जनता से वर्क फ्रॉम होम करने, सोना ना खरीदने जैसी कुछ अपीलें की थी। अब इसपर राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए बयान दिया है।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 11, 2026 | 12:41 PM

राहुल गांधी, फोटो- IANS

Follow Us
Close
Follow Us:

Rahul Gandhi Social Media Post: नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने पीएम मोदी के संयम बरतने की सलाह पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने इसे सरकार की नाकामी बताया है।

पीएम मोदी की पेट्रोल डीजल के खपत को कम करने, वर्क फ्रॉम होम करने और सोना ना खरीदने की अपील पर विपक्ष के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। खास तौर पर राहुल गांधी ने इसे उपदेश न बताकर नाकामी करार दिया है।

पीएम मोदी की अपील पर बिफरे राहुल गांधी

हाल ही में राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के द्वारा कही गई बातों पर अपना पक्ष लिखा। राहुल गांधी ने लिखा, ‘मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे- सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं- ये नाकामी के सबूत हैं। 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है- क्या खरीदे, क्या न खरीदे, कहां जाएं, कहां न जाए। हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें।’

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी की WFH अपील पर प्रियंका चतुर्वेदी का पलटवार; असम के मुख्यमंत्री के समारोह पर कसा तीखा तंज

PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप

वोट मिलते ही भाजपा…पीएम मोदी की अपील पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- चुनाव खत्म होते ही याद आया संकट

सोमनाथ के आंगन में ‘अमृत महोत्सव’, प्रधानमंत्री मोदी ने किया कुंभाभिषेक, 75 साल के गौरवशाली सफर के बने साक्षी

मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं। 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2026

कार्ति चिदंबरम ने भी उठाए सवाल

राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस नेता कार्ती चिदंबरम ने भी इस मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरने की कोशिश की। कार्ती ने कहा कि आखिर ऐसी स्थिति कैसे पैदा हुई है। यह बताने के लिए सरकार को संसद का सत्र बुलाना चाहिए। सरकार को पूरे देश को बताना चाहिए कि आखिर ऐसा क्या हुआ है, जिसके चलते ऐसी अपीलें करनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पूरे देश को भरोसे में लिया जाना जरूरी है। अचानक से ऐसी अपीलें करने या फिर कोई फैसला ले लेने वाली बात सही नहीं रहेगी।

पीएम मोदी ने क्या अपील की?

पीएम मोदी ने पड़ोस में चल रहे युद्ध का भारत समेत पूरी दुनिया पर गंभीर असर पड़ा है और उन्होंने इससे बचने के लिए अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास पर्याप्त तेल संसाधन नहीं, सप्लाई चेन बाधित होने के कारण मुश्किलें बढ़ रही हैं। उन्होंने तेल बचाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: सोमनाथ के आंगन में ‘अमृत महोत्सव’, प्रधानमंत्री मोदी ने किया कुंभाभिषेक, 75 साल के गौरवशाली सफर के बने साक्षी

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि सरकार बोझ उठा रही है। आम नागरिकों पर भार न पड़े, इसके लिए सरकार खुद आर्थिक दबाव झेल रही है। पीएम मोदी ने कहा कि ईंधन बचत का संकल्प लेना होगा। उन्होंने पेट्रोल-डीजल का उपयोग सीमित करने की अपील भी की।

Rahul gandhi took a jibe at pm modi appeal saying it was a failure not a sermon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 12:38 PM

Topics:  

  • Indian Politics
  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi
  • Today Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.