‘पेपर चोर, गद्दी छोड़’, UKSSSC पेपर लीक पर भड़के राहुल, ‘BJP ने युवाओं की मेहनत पर फेरा पानी…’
Rahul gandhi: UKSSSC पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी ने पेपर चोरी से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
- Written By: पूजा सिंह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Targeted The BJP: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी की हरिद्वार से गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में पहलें ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया है कि किसी भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने बीजेपी को ‘वोट चोर’ के बाद ‘पेपर चोर’ बताया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर निशाना साधते हुए लिखा कि, ‘देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती युवाओं की जिंदगी और सपनों को तबाह कर दिया है। उत्तराखंड का यूकेएसएसएससी पेपर लीक इसका ताजा उदाहरण है। लाखों युवाओं ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन BJP ने चोरी से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। आगे राहुल गांधी ने लिखा, ‘हम लगातार मांग कर रहे हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी सिस्टम बनाया जाए, लेकिन सरकार इस पर आंखें मूंदकर बैठी है, क्योंकि उन्हें युवाओं की बेरोजगारी की नहीं, बल्कि अपनी सत्ता की चिंता है।’
आज BJP का दूसरा नाम है – पेपर चोर! देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती युवाओं की ज़िंदगी और सपनों को तबाह कर दिया है। उत्तराखंड का UKSSSC पेपर लीक इसका ताज़ा उदाहरण है। लाखों युवाओं ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन BJP ने चोरी से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।… pic.twitter.com/dr0yHX61hq — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 26, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
बेरोजगारी को लेकर साधा निशाना
इसके अलावा बेरोजगारी को लेकर भी राहुल गांधी ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि, ‘हमने यह भी कहा कि बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है और यह सीधे तौर पर ‘वोट चोरी’ से जुड़ी है। पेपर चोरों को पता है, अगर युवाओं को रोजगार नहीं भी मिलेगा, तो भी वे चुनाव में ‘वोट चोरी’ करके सत्ता में बने रहेंगे।’ ‘युवा सड़कों पर हैं और नारा दे रहे हैं, ‘पेपर चोर, गद्दी छोड़’। यह सिर्फ युवाओं की नौकरी की लड़ाई नहीं है, यह न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई है। मैं हर छात्र और युवा के साथ इस न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़ा हूं।’
ये भी पढ़ें : राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका, अमेरिका में सिखों पर बयान के मामले में याचिका खारिज
राहुल पहले ही GEN-Z को दे चुके हैं समर्थन
बता दें कि इससे पहले, राहुल गांधी ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाते हुए ‘जेन-जी’ को अपना समर्थन देने की बात कर चुके हैं। हफ्तेभर पहले कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘देश के युवा, देश के छात्र और देश की जेन-जी संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं।’
