Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोकतंत्र नहीं, आतंक राज! राहुल ने ममता को घेरा, TMC पर लगाया कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप, बढ़ा सियासी पारा

Rahul Gandhi on Debdeep Chatterjee Death: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच राहुल गांधी का ममता सरकार पर बड़ा हमला। राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या पर TMC को घेरा और हत्या के आरोप लगाए।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 26, 2026 | 03:26 PM

राहुल गांधी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rahul Gandhi Slams Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजनीतिक पार्टियां जोरो-शोरो से चुनावी प्रचार में लगी हुई। इस दौरान कांग्रेस के लिए लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को घेरते नजर आ रहे है। उन्होंने बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगा दिए है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का यह बयान बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या के बाद सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने यह आरोप लगाया है कि देबदीप चटर्जी की हत्या तृणमूल कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों ने की है। इस मामले में राहुल ने ममता को भी घेर लिया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की ओर से किसी प्रकार का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

राहुल गांधी ने TMC को घेरा

राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर एक्स पर संवेदना जाहिर करते हुए एक पोस्ट भी लिखा। उन्होंने लिखा, “चुनावों के बाद TMC से जुड़े गुंडों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या बेहद निंदनीय है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। आज पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं, बल्कि TMC का आतंक राज चल रहा है। वोट पड़ने के बाद विरोधी आवाज़ों को डराना, उन पर हमला करना और उन्हें खत्म कर देना यह TMC की पहचान बन गया है।”

सम्बंधित ख़बरें

विधानसभा विशेष सत्र: महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस-BJP तैयार, राजनीतिक वर्चस्व की जंग में फंसे दोनों दल!

‘गुंडे-बलात्कारियों को पाताल से खोज लाएगी BJP’, बंगाल में PM मोदी ने भरी हुंकार; गिनाए ममता सरकार के ‘पाप’

West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी

सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में दो कारोबारियों पर कसा शिकंजा; चुनावी सरगर्मी के बीच ताबड़तोड़ छापेमारी

कांग्रेस के कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव बाद TMC से जुड़े गुंडों द्वारा की गई हत्या बेहद निंदनीय है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, TMC का गुंडा राज चल रहा है। वोट के बाद विरोधी आवाज़ों को डराना, मारना, मिटाना – यही TMC का… https://t.co/kQn4T9deL0 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 26, 2026


राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे लिखा, कांग्रेस की राजनीति कभी भी हिंसा पर आधारित नहीं रही है, और न ही कभी होगी। हमने भी अपने कार्यकर्ता खोए हैं, फिर भी हमने हमेशा अहिंसा और संविधान का रास्ता चुना है। यही हमारी विरासत है, यही हमारा संकल्प है।

कांग्रेस नेता ने कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा, हमारी मांग स्पष्ट है कि सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा, और देबदीप के परिवार के लिए पूरी सुरक्षा व मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। हम ऐसी राजनीति के आगे नहीं झुकेंगे जो भारत की अहिंसक परंपरा को कलंकित करती है। न्याय ज़रूर मिलेगा।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बताया पूरा मामला

इस मामले की पूरी जानकारी पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने साझा की। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी आसनसोल में कांग्रेस समर्थक देबदीप चटर्जी की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की। चुनाव के बाद के चरण में हुई हिंसा की इस चौंकाने वाली घटना में, देबदीप चटर्जी को आसनसोल उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पुइतांडी के साथ मिलकर काम करते थे।

यह भी पढ़ें – शीश महल 2.0: राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल के आशियाने की खोली पोल, बोले- अब क्या मुंह दिखाएंगे AAP नेता

पीड़ित पर सत्ताधारी दल अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बदमाशों ने हमला किया और उसे बेरहमी से पीटा, जिसके कुछ ही समय बाद चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने का खुलासा करती है। इस घटना ने पश्चिम बंगाल में विपक्षी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके लिए यह मांग की है।

  • इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की तत्काल गिरफ्तारी हो।
  • एक निष्पक्ष, तटस्थ और समय-सीमा के भीतर होने वाली जांच हो।
  • पीड़ित के परिवार को पर्याप्त मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए।

यह खबर लिखे जाने तक इस मामले में FIR भी दर्ज नहीं की गई थी, जो ऐसी गंभीर घटना के प्रति प्रशासनिक उदासीनता को और अधिक स्पष्ट करता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस मामले पर कहा कि भय और हिंसा के माहौल में लोकतंत्र जीवित नहीं रह सकता। हम ऐसी क्रूरताओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे और हर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

Rahul gandhi slams tmc bengal violence debdeep chatterjee murder

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 03:26 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Congress
  • Mamata Banerjee
  • Rahul Gandhi
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.