‘नरेंदर, सरेंडर और जी हुजूर…ट्रंप के आगे झुके पीएम मोदी’, राहुल गांधी बोले- डर के भाग जाते हैं BJP-RSS वाले
राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि आरएसएस को आजादी के समय से सरेंडर वाली चिट्ठी लिखने की आदत है। एक सेकेंड में थोड़ा सा दबाव पड़ते ही झुक जाते हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
पीएम मोदी, राहुल गांधी
भोपाल: ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्षी दल संसद में चर्चा की डिमांड कर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर के फैसले पर सवाल उठाए हैं। भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर सरेंडर कर दिया।
सीजफायर के फैसले पर उठाया सवाल
भोपाल में राहुल गांधी ने कहा कि ये बीजेपी – RSS वालों को मैं अच्छी तरह जानता हूं। इन पर थोड़ा सा दबाव डालो, धक्का मारो, डर के भाग जाते हैं ये लोग। उन्होंने कहा कि जैसे उधर से ट्रंप ने एक इशारा किया, फोन उठाया कहा मोदी जी क्या कर रहे हो? नरेंदर, सरेंडर और जी हुजूर करके नरेंद्र मोदी जी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया।
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Congress MP & LoP Lok Sabha, Rahul Gandhi says, “….I had promised the country that the caste census would be passed in Parliament. Now, I understand RSS-BJP well. If little pressure is put on them, they run away out of fear. In the same way,… pic.twitter.com/VuhSSoXRk7 — ANI (@ANI) June 3, 2025
सम्बंधित ख़बरें
नॉर्वे में पत्रकार के सवाल नहीं लिए PM मोदी, भारत में राहुल गांधी ने घेरा; कहा- ‘कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री’
Explainer: क्या है DME तकनीक? जिससे भारत में खत्म हो जाएगी LPG की समस्या, साथ ही होगा अरबों का मुनाफा
Trump Iran Attack: ट्रंप ने टाला ईरान पर आज होने वाला सैन्य हमला, शांति वार्ता को दिया एक और मौका
आज की ताजा खबर 19 मई LIVE: बंगाल में ममता को बड़ा झटका, फाल्टा में उपचुनाव से पहले जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान
दिलाई 1971 की याद
राहुल गांधी ने आगे कहा कि आपको एक समय याद होगा, जब फोन कॉल नहीं आया था, 1971 की लड़ाई में सातवीं फ्लीट आई थी और हथियार आए थे, एयर क्रॉफ्ट कैरियर आया था। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने कहा – मुझे जो करना है, वो करूंगी। ये फर्क है, इनका कैरेक्टर है, यह सारे के सारे ऐसे हैं, आजादी के समय से सरेंडर वाली चिट्ठी लिखने की आदत है।
खत्म होने वाली है दुनिया? तमिलनाडु में समुद्र किनारे मिला महाप्रलय का संकेत, VIDEO से मचा हड़कंप!
कांग्रेस को लेकर कही ये बात
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कांग्रेस की कार्यशैली पर तंज कसते हुए कहा कि पहले कांग्रेस बारात के घोड़े को रेस में भेज देती थी और रेस के घोड़े को बारात में। अब ऐसा नहीं होगा। रेस का घोड़ा रेस में जाएगा, बारात का घोड़ा बारात में और लंगड़ा घोड़ा घर जाएगा।
