अमित शाह घबराए हुए हैं…उनके हाथ कांप रहे थे, राहुल गांधी ने लगाया गलत भाषा प्रयोग करने का आरोप
Rahul Gandhi Challenge Amit Shah: राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री ने उनके किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी कल बहुत घबराए हुए थे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अमित शाह, राहुल गांधी
Winter Session of Parliament: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कल संसद में दिए भाषण पर कांग्रेस MP और लोकसभा LoP राहुल गांधी ने एक बार फिर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अमित शाह को घबराया हुआ बताया। राहुल गांधी का कहना है कि उनके सवालों का कोई जवाब गृह मंत्री ने जवाब नहीं दिया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “अमित शाह जी कल बहुत घबराए हुए थे.उन्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया, उनके हाथ कांप रहे थे… वे बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव में हैं। कल सबने यह देखा। मैंने उनसे जो पूछा, उन्होंने सीधे जवाब नहीं दिया। उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया.मैंने उन्हें सीधे चुनौती दी है कि वे ज़मीन पर आएं और संसद में मेरी सभी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर चर्चा करें। मुझे कोई जवाब नहीं मिला…”
#WATCH | Delhi | On Union Home Minister Amit Shah’s speech in the Parliament yesterday, Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “Amit Shah ji was very nervous yesterday. He used the wrong language, his hands were trembling… He is under tremendous mental pressure.… pic.twitter.com/O7rXBMAzBu — ANI (@ANI) December 11, 2025
सम्बंधित ख़बरें
BJP का हर छठां सांसद वोट चोरी से जीता, राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- हरियाणा में पूरी सरकार ‘घुसपैठिया’
फिर बिगड़े BJP विधायक प्रीतम लोधी के बोल, कांग्रेस पर कहा- इनका काम सिर्फ भौंकना
विजय थलापति के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी! TVK के समर्थन में उतरी कांग्रेस, रखी ये मांग
न मोदी…न नितिन नबीन, ये हैं BJP के 5 धुरंधर; जिन्होंने बंगाल से उखाड़ फेंका ममता का साम्राज्य
अमित शाह के भाषण के बाद गरमाई राजनीति
लोकसभा में बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव सुधार और एसआईआर पर अपने भाषण के दौरान विपक्ष को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल संसद में सिर्फ समय बर्बाद करने के लिए आए हैं और चुनाव प्रक्रिया पर उन्हें गंभीरता से सोचने की सलाह दी। वहीं, भाषण के बीच शाह के मुंह से अनजाने में एक शब्द भी निकल गया, जिससे राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया। इस शब्द का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना
भाषण के दौरान, जब शाह ने विपक्षी सांसदों को नसीहत दी, तो राहुल गांधी ने इसे लेकर उन पर पलटवार किया। राहुल गांधी ने इस शब्द का मुद्दा उठाते हुए शाह से इस पर स्पष्टीकरण मांगा। उनका कहना था कि यह शब्द अनजाने में नहीं, बल्कि जानबूझकर इस्तेमाल किया गया था और यह उनकी सच्चाई को उजागर करता है।
अमित शाह का संसद में “साला” कहना वोट चोरी को लेकर उनकी घबराहट और बेईमानी को बेनक़ाब करता है। pic.twitter.com/yLYIklyVnO — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 10, 2025
यह भी पढ़ें- सदन में सिगरेट फूंक रहे सांसद…भारत में बैन ई-सिगरेट पीने पर बवाल! देखें VIDEO
चुनाव सुधार और मतदाता सूची पर तीखी नोकझोंक
लोकसभा में चुनाव सुधारों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और विपक्षी नेता राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को चुनाव प्रक्रिया और मतदाता घोटाले पर चुनौती दी। इस विवाद के बाद, विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया, और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष में किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने का धैर्य नहीं है और वह सिर्फ संसद का समय बर्बाद करना चाहते हैं।
