भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया…महिला आरक्षण बिल खारिज होने पर बोले राहुल गांधी; सरकार पर साधा निशाना
Rahul Gandhi: महिला आरक्षण बिल गिरने पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला। कहा कि भारत ने देख लिया, इंडिया ने रोक दिया।
- Written By: सजल रघुवंशी
Updated On:
Apr 17, 2026 | 08:37 PM
राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका, जिस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में वास्तविक नीति से ज्यादा राजनीति दिखाई दी। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के नाम पर असंवैधानिक तरीकों का सहारा लिया गया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारत ने देख लिया, इंडिया ने रोक दिया और इसे विपक्ष की एकजुटता का परिणाम बताया। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के बीच तालमेल को मजबूत करने की बात भी कही। इस क्रम में उन्होंने अभिषेक बनर्जी से फोन पर बातचीत कर इस मुद्दे पर चर्चा की।
संशोधन विधेयक गिर गया। उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया। भारत ने देख लिया।
INDIA ने रोक दिया। जय संविधान। — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Women Reservation Bill: नहीं मिला दो-तिहाई समर्थन, गिर गया महिला आरक्षण बिल; विपक्ष में पड़े 230 वोट
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
संसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
क्या है ‘नंबर 16’ की पहेली? संसद में जिक्र कर राहुल ने सरकार को घेरा; बोले- जल्द खुलेगा राज
Rahul gandhi reaction women reservation bill defeated lok sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 17, 2026 | 08:37 PM
