‘मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल को BJP का करारा जवाब, नड्डा बोले- हार के बहाने ढूंढने में माहिर है कांग्रेस
राहुल गांधी ने 2024 महाराष्ट्र चुनाव में धांधली को लेकर चुनावी मैच फिक्सिंग कहकर के आरोप लगाए है, अब जिस पर जेपी नड्डा ने जवाब देते हुए कहा कि राहुल हार की निराशा में ऐसे बयान देते रहते हैं।
- Written By: सौरभ शर्मा
राहुल गांधी व जेपी नड्डा (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के ‘मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर देश की राजनीति गरमा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में गड़बड़ी हुई और जनादेश की अनदेखी की गई। अब इस बयान पर सियासत और तेज हो गई है, क्योंकि बीजेपी अध्यक्ष ने इसे कांग्रेस की चुनावी हार की हताशा करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिना सबूत के लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला बोलते हैं और बार-बार हार का ठीकरा तंत्र पर फोड़ते हैं। इस बयान को लेकर दोनों दलों के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है।
इस पूरे विवाद की शुरुआत एक अखबार में प्रकाशित लेख को साझा करने से हुई, जिसमें राहुल गांधी ने चुनावी धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में सब कुछ पहले से तय था। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष ने एक के बाद एक पांच स्तरों पर राहुल गांधी की आलोचना की और कहा कि यह कांग्रेस की एक पुरानी रणनीति है जिसमें वह हार के बाद खुद को निर्दोष साबित करने के लिए फर्जी नैरेटिव गढ़ती है।
Rahul Gandhi’s latest article is a blueprint for manufacturing fake narratives, owing to his sadness and desperation of losing election after election. Read how Rahul Gandhi lied about Maharashtra:⁰https://t.co/xJjwLFdf6V Here’s how he does it, step by step: Step 1:… — Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 7, 2025
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
ताहिर हुसैन दोषी करार: BJP का केजरीवाल-कांग्रेस पर हमला, अंकित शर्मा हत्याकांड पर गरमाई राजनीति
Bhandara News: भंडारा में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को मिला भारी समर्थन, शिक्षा और करियर पर हुआ संवाद
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
झूठे कहानियां बनाना कांग्रेस की आदत
राहुल गांधी के बयान के जवाब में बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हार की वजह आत्मविश्लेषण करने के बजाय भ्रम फैलाने में लगी रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर चुनाव हारने के बाद एक साजिश की थ्योरी तैयार करती है और जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है। नड्डा ने यह भी कहा कि विपक्ष अब सिर्फ सनसनी और सुर्खियों के भरोसे राजनीति करना चाहता है, जबकि उसे तथ्यों पर काम करना चाहिए।
गोल्डी बराड़ पर NIA की बड़ी कार्रवाई, गुरुग्राम बम केस में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई
‘बिहार में हार तय, इसलिए झूठ गढ़ रहे
बीजेपी अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस जानती है कि बिहार में उसकी हार तय है, इसीलिए अब वह संस्थानों को बदनाम करने की रणनीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार झूठ बोलकर कांग्रेस लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। नड्डा ने दो टूक कहा कि लोकतंत्र को किसी नाटक की नहीं, बल्कि सच्चाई की जरूरत है, जिसे कांग्रेस भूल चुकी है।
