PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ केस! विवादित बयान पर FIR दर्ज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ हाल ही में उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से ठेस पहुंचाने के आरोप में PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सिगरा थाने में धारा 152 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ हाल ही में उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से ठेस पहुंचाने के आरोप में PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सिगरा थाने में कांग्रेस नेता के खिलाफ धारा 152 के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस बाबत BJP ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के विवादित बयानों से देश की एकता और अखंडता को खतरा है।
इस बाबत BJP जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा और महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बीते शुक्रवार को सिगरा थाने पहुंचे थे। वहीं रंगिया महाल, अंधरापुल निवासी BJP के महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने सिगरा थानाध्यक्ष को शिकायत की। उन्होंने कहा कि वह खुद अनुसूचित जाति के सदस्य हैं।
यहां पढ़ें – आतिशी आज लेंगी दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री पद की शपथ, बनेंगी दिल्ली की सबसे युवा CM
सम्बंधित ख़बरें
12 वर्षों में बदला भारत का विकास मॉडल, भाजपा ने गड़चिरोली में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
Varanasi: राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप, संजय सिंह बोले- करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नही
राज्यसभा सीट विवाद पर MP कांग्रेस में बढ़ी हलचल, नामांकन निरस्त होने के बाद 7 बड़े नेताओं पर उठे सवाल
MP में यूनिफॉर्म विवाद पर गरमाई सियासत, 55 लाख बच्चों को अब तक नहीं मिली ड्रेस, उमंग सिंघार का सरकार पर हमला
अशोक कुमार ने कहा कि बीते 11, 12 और 13 सितंबर को न्यूज चैनलों और समाचार पत्रों में उन्होंने देखा व पढ़ा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा कि भारत में सिखों को पगड़ी व कड़ा पहनने से रोका और गुरुद्वारा भी नहीं जाने दिया जाता है। कुमार ने कहा कि राहुल गांधी ने जानबूझकर ऐसा बयान दिया। उनकी मंशा साफ तौर पर सिख समुदाय के लोगों को उत्तेजित और विद्रोह के लिए प्रेरित करने की थी।
इतना ही नही अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि राहुल ने दलितों-पिछड़ों के आरक्षण को भी खत्म करने की बात अमेरिका में कही थी। अपने इस बयान से उन्होंने दलित-पिछड़े समुदाय की भावनाओं को आहत करने के साथ ही उन्हें उकसाने का काम किया। ऐसे में अब अमेरिका में दिए गए राहुल गांधी के बयानों से देश की एकता और अखंडता को खतरा पैदा होने का भय भी हो गया है।
यहां पढ़ें – चुनावी माहौल के बीच आज हरियाणा में RSS प्रमुख मोहन भागवत
जानकारी दें कि इससे पहले ही रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया था, जिसके बाद देशभर में सियासी पारा चढ़ गया था। दरअसल राहुल गांधी के सिखों पर दिए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उन्हें देश का सबसे बड़ा आतंकवादी करार दिया था और उन पर इनाम की घोषणा करने की भी मांग कर डाली थी।
