आतिशी आज लेंगी दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में ​​​​​​​शपथ, बनेंगी दिल्ली की सबसे युवा CM

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी का दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण आज शाम 4:30 बजे राज निवास में होगा और साथ ही और उनका मंत्रिपरिषद भी शपथ ग्रहण करेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास किया खाली, कहां रहेंगी नई CM आतिशी
अरविंद केजरीवाल व आतिशी मार्लेना (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: आतिशी आज यानी शनिवार को राजधानी ​​​​​दिल्ली की 9वीं और सबसे युवा मुख्यमंत्री के अलावा सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वे आज राजभवन में शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। यहां LG विनय कुमार सक्सेना उन्हें ​​​​शपथ दिलाएंगे। आज इस शपथ समारोह में केजरीवाल और सिसोदिया भी शामिल होंगे।

जानकारी हो कि 43 साल की आतिशी कालकाजी सीट से अब तक तीन बार की विधायक हैं। वहीं आज शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली की सबसे युवा CM बनने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम हो जाएगा। इससे पहले ये रिकॉर्ड केजरीवाल के पास था। साल 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के समय केजरीवाल तब 45 साल के थे।

वहीं आतिशी का दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही और उनका मंत्रिपरिषद भी शपथ ग्रहण करेगा। इस बाबत उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

बीते शुक्रवार को राष्ट्रपति ने पांच मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है और शपथ ग्रहण समारोह राज निवास में आज शनिवार शाम 4:30 बजे होगा। 'आप' के एक नेता के अनुसार समारोह के सादे ढंग से आयोजित होने की संभावना है। इस सप्ताह की शुरुआत में आप विधायकों की बैठक हुई और सर्वसम्मति से आतिशी को सत्तारूढ़ विधायक दल का नेता चुना गया।

वहीं आप द्वारा घोषित नए मंत्रिपरिषद में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और सुल्तानपुर माजरा से पहली बार विधायक बने मुकेश अहलावत शामिल होंगे। राय, गहलोत, भारद्वाज और हुसैन निवर्तमान केजरीवाल सरकार में मंत्री हैं। आतिशी सरकार का कार्यकाल संक्षिप्त होगा क्योंकि दिल्ली में अगले साल फरवरी में राजधानी ​​​​​दिल्ली विधानसभा चुनाव होने हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com