Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इतने सालों तक चलने वाली है BJP सरकार, शाह के मास्टरप्लान का पर्दाफाश; राहुल बोले- मैं झूठ नहीं बोलता

Rahul Gandhi ने आज मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य हुआ कि उन्हें कैसे पता कि वह 40 से 50 साल तक सत्ता में रहेंगे?

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Aug 26, 2025 | 07:27 PM

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Follow Us
Close
Follow Us:

Rahul Gandhi Remark on BJP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को बिहार की धरती से केंद्र की एनडीए सरकार और चुनाव आयोग पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। मधुबनी में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान उन्होंने बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि इसी के दम पर अमित शाह 40-50 साल तक सत्ता में रहने का दावा करते हैं। राहुल ने लोगों से अपने मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया, वोट चोरी के दावों पर इस समय बिहार की सियासत खूब गरमा हुई है।

बिहार में राहुल गांधी ने कहा, “अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि भाजपा की सरकार 40-50 साल तक चलेगी। तो मैं सोचने लगा कि उन्हें कैसे पता कि वह 40-50 साल तक सत्ता में रहेंगे? यह एक अजीब बयान है इन्हें कैसे मालूम है कि जनता क्या करेगी। आज देश के सामने सच्चाई आ गई है कि वे (भाजपा) ‘वोट चोरी’ करते हैं। यह गुजरात से शुरू हुआ, फिर 2014 में यह राष्ट्रीय स्तर पर आया और फिर अन्य राज्यों में भी… मैं झूठ नहीं बोलता, मैं तभी कुछ कहता हूं जब मेरे पास तथ्य होते हैं।”

#WATCH | मधुबनी, बिहार: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि भाजपा सरकार 40-50 साल तक चलेगी। तो मैं सोचने लगा कि उन्हें कैसे पता कि वे 40-50 साल तक सत्ता में रहेंगे? यह एक अजीब बयान था। आज देश के सामने सच्चाई आ गई है कि… pic.twitter.com/lsXUPuvACS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025

चुनाव आयोग भाजपा की मदद के लिए काम कर रहा

यह पूरा विवाद बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर है। अपनी यात्रा के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनाव आयोग ने बिहार की मतदाता सूची से 65 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब बीजेपी की मदद के लिए किया जा रहा है और अब इन हटाए गए नामों की जगह 65 लाख नए मतदाता जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह की ‘वोट चोरी’ की शुरुआत गुजरात से हुई थी।

शाह के बयान से जोड़ी ‘वोट चोरी’ की कड़ी

राहुल गांधी ने अपने भाषण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस पुराने बयान को ‘वोट चोरी’ की कथित साजिश से सीधे तौर पर जोड़ दिया, जिसमें शाह ने कहा था कि बीजेपी अगले 40-50 साल तक देश पर राज करेगी। राहुल ने कहा, “अब मुझे एहसास हुआ कि उन्होंने (अमित शाह) ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वे ‘वोट चोरी’ में शामिल हैं।” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने उनके ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर अब तक एक शब्द भी नहीं कहा है, जो उनकी चुप्पी पर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें: MP कांग्रेस में घमासान! खून से खत और डेढ़ करोड़ की डिफेंडर गिफ्ट; राहुल गांधी की नाराजगी से हड़कंप

संविधान और मताधिकार बचाने का आह्वान

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि यदि वे अपना मताधिकार खो देंगे, तो संविधान की रक्षा नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत की पोल अब खुल चुकी है, और यही कारण है कि लोग अब भगवा पार्टी के नेताओं को ‘वोट चोर‘ कहने लगे हैं। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि आरएसएस संविधान का सम्मान नहीं करता, जो सभी को समान अधिकार की गारंटी देता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने वोट देने के अधिकार की हर हाल में रक्षा करें, क्योंकि यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

Rahul gandhi attacks amit shah bjp alleges vote theft in bihar voter list revision

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2025 | 07:27 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Bihar Assembly Election 2025
  • Congress
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

नया BJP चीफ तय? संघ प्रमुख के साथ बंद कमरे में मैराथन मीटिंग, मोदी-शाह से भी हैं अच्छे संबंध

2

‘राहुल नहीं करेंगे सीएम का फैसला’, तेजस्वी पर मुकेश सहनी का बयान…भाजपा में आया उबाल

3

MP कांग्रेस में घमासान! खून से खत और डेढ़ करोड़ की डिफेंडर गिफ्ट; राहुल गांधी की नाराजगी से हड़कंप

4

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर बवाल, सुधांशु त्रिवेदी बोले, ‘महिलाओं के बारे में उनकी मानसिकता ओछी’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.