Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी को गलती का हुआ एहसास, बोले- बहुत बड़ी चूक हो गई…मांफी मांगता हूं

झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार आज खत्म हो गया है। इस रांची में प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई। हमारे पास संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में जाति जनगणना कराने का मौका था।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Nov 18, 2024 | 06:32 PM

राहुल गांधी (फोटो- सोर्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार आज खत्म हो गया है। इस रांची में प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई। हमारे पास संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में जाति जनगणना कराने का मौका था, लेकिन हमने 10 साल तक नहीं करवाया। गांधी ने सोमवार को वादा किया कि अगर इंडिया ब्लॉक सत्ता में आता है तो वे झारखंड में जाति जनगणना लागू करेंगे।

उन्होंने बताया कि हालही में कांग्रेस के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार ने घोषणा की कि वह जाति जनगणना कराएगी। इससे पहले बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन के तहत जाति जनगणना कराई गई थी।

तेलांगना और कर्नाटक में होगी जाति जनगणना

राहुल गांधी ने यहां रांची में संवाददाताओं से कहा कि यूपीए और कांग्रेस जाति जनगणना का विचार लेकर आए। मैं इसे एक गलती मानता हूं कि हमने इसे तब लागू नहीं किया। तेलंगाना में हमारी सरकार है और कर्नाटक में भी हमारी सरकार है। हम एक विस्तृत अभ्यास कर रहे हैं, एक सार्वजनिक अभ्यास जहां हम विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक कर रहे हैं और हम एक सार्वजनिक चर्चा के माध्यम से जाति जनगणना के प्रश्न तैयार कर रहे हैं।

‘जाति जनगणना देश के विकास में बड़ा कदम होगा’

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने विश्वास जताया कि जाति जनगणना देश के विकास की दिशा में एक ‘बड़ा कदम’ होगा। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना के लिए हमारा दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट है। मैं आपको गारंटी देता हूं कि जब हम जाति जनगणना लागू करेंगे, जैसा कि मैंने लोकसभा में वादा किया है और हम झारखंड में भी करेंगे, तो यह इस देश के परिवर्तन और विकास में एक बड़ा कदम होगा। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने कहा भाजपा के लोगों को यह भी नहीं पता कि यह कैसे करना है, भले ही वे इसे करना चाहते हों।

‘INDIA’ कर देशव्यापी जनगणना की वकालत

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक ने लगातार देशव्यापी जाति जनगणना की वकालत की है और इसे देश में असमानता को कम करने के लिए “प्रगतिशील और महत्वपूर्ण कदम” बताया है। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। पहला चरण 13 नवंबर को हुआ था और दूसरा चरण 20 नवंबर को होना है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटें जीती थीं, भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं।

“एक हैं तो सेफ हैं” पर राहुल का पलटवार

इससे पहले दिन में राहुल गांधी ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके “एक हैं तो सेफ हैं” वाले बयान को लेकर हमला बोला। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने चुनाव को आम लोगों की आकांक्षाओं और कुछ धनी व्यक्तियों के प्रभाव के बीच मुकाबला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक लाख करोड़ रुपये एक अरबपति को देना चाहती है, जिससे किसानों, श्रमिकों और बेरोजगारों को नुकसान होगा। “महाराष्ट्र का चुनाव विचारधाराओं का चुनाव है और 1-2 अरबपतियों और गरीबों के बीच का चुनाव है। अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उनके हाथों में जाए। अनुमान है कि एक अरबपति को 1 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हमारी सोच यह है कि महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के किसानों, गरीबों, बेरोजगारों और युवाओं को मदद की जरूरत है।

Rahul gandhi apologized for his mistake

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2024 | 06:32 PM

Topics:  

  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

हजरतबल दरगाह विवाद ने गरमाई बिहार की सियासत, गिरिराज बोले- हाइड्रोजन बम कहकर ‘बीड़ी बम’ छोड़ दिया

2

ब्रिटेन में है राहुल गांधी का बड़ा कारोबार! दावा करने वाले भाजपा नेता को ED का समन

3

‘बिहार की धूल नहीं झेली गई’, मलेशिया दौरे पर गए राहुल तो बीजेपी ने कसा तंज, क्या बोले अमित मालवीय

4

राहुल गांधी देश में अशांति फैलाना चाहते हैं, ये क्या बोल गए महाराष्ट्र के श्रम मंत्री?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.