राहुल गांधी देश में अशांति फैलाना चाहते हैं, ये क्या बोल गए महाराष्ट्र के श्रम मंत्री?
Akash Fundkar News: मंत्री आकाश फुंडकर ने GST में राहत की सराहना की और राहुल गांधी पर देश में अशांति फैलाने का आरोप लगाया। पीएम मोदी को निर्भीक नेतृत्व का प्रतीक बताया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
महाराष्ट्र के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर (Image- IANS)
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने जीएसटी स्लैब में हुए बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से मध्यम वर्ग और गरीब नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस दौरान राहुल गांदी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में अशांति फैलाना और भारत को पीछे ले जाना चाहते हैं। यह एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है।
श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “खाने-पीने की वस्तुओं, दैनिक जरूरतों और गंभीर बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली 33 प्रकार की दवाइयों पर जीएसटी दरों में कटौती की गई है। इन बदलावों से आम लोगों में उत्साह का माहौल है। सरकार का यह निर्णय आम आदमी और व्यापारियों के लिए लाभकारी है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।”
पीएम मोदी की तारीफ
फुंडकर ने आगे कहा, “पीएम मोदी की लोकप्रियता और प्रभाव वैश्विक स्तर पर स्पष्ट है। अमेरिका द्वारा टैरिफ और दबाव की कोशिशों के बावजूद, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बिना किसी से प्रभावित हुए प्रगति कर रहा है। पीएम मोदी की वजह से हमारा देश आज निर्भीक होकर आगे बढ़ रहा है। वे देश के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश वायु सेना में आतंकी सेंधमारी! ढाका एयर बेस से गिराफ्तार किए गए 10 एयरमैन, जानें क्या है पूरा मामला
IPL के असली सुपरमैन! टॉप-5 फील्डर्स में विदेशी खिलाड़ियों का कब्जा, तिलक वर्मा ने बचाई भारत की लाज
क्या रिलायंस में काम करने वाले सब मराठी बोलते हैं? ड्राइवरों के समर्थन में संजय निरुपम ने सरकार और MNS को घेरा
…तो तोड़ देंगे सीजफायर, ईरान ने US को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, ट्रंप के सामने रखी 11 ट्रिलियन डॉलर की शर्त
राहुल गांधी पर बोला हमला
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहे जाने पर फुंडकर ने कहा, “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और युवा नेता सचिन तांबे जैसे लोगों के बयानों से स्पष्ट है कि राहुल गांधी पार्टी कार्यों से अधिक अन्य चीजों में व्यस्त रहते हैं। राहुल गांधी को न तो संगठन, न कार्यकर्ता, और न ही देश की समस्याओं से कोई लेना-देना है।”
यह भी पढ़ें- पहले लव जिहाद, फिर लैंड जिहाद और अब हाउसिंग जिहाद…मुस्लिमों के लिए टाउनशिप पर भड़कीं शाइना एनसी
फुंडकर ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता स्वयं राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में अशांति फैलाना और भारत को पीछे ले जाना चाहते हैं। यह एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। उन्होंने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए और अपने अन्य कार्यों में व्यस्त रहना चाहिए। – एजेंसी इनपुट के साथ
