Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शासक बन गए हत्यारे! अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की राहुल-अखिलेश ने की निंदा, बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

Rahul Gandhi Attack on Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की देश भर में निंदा की जा रही है। इस हमले को लेकर विपक्ष ने बीजेपी को घेरा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 31, 2026 | 11:28 AM

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की राहुल-अखिलेश ने की निंदा (फाइल फोटो IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akhilesh Yadav Attack on Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में जनता ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला कर दिया। लोगों ने अभिषेक बनर्जी पर पत्थरबाजी की, अंडे फेंके, ईंटे फेंके और उन्हें घायल कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अभिषेक बनर्जी को अपना बचाव करने के लिए हेलमेट का सहारा लेना पड़ा। इस हमले में टीएमसी सांसद के सिर, छाती, पसलियों और आंख पर गंभीर चोटें आईं हैं।

अभिषेक बनर्जी पर हुए इस हमले से सियासी भूकंप आ गया है। इंडिया गठबंधन समेत विपक्षी पार्टी इस हमले की निंदा कर रहे है और भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहरा रहे है। राजनीतिक नेताओं ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अपना विरोध दर्ज किया है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने हमले का वीडियो शेयर कर भाजाप पर आरोप लगाया है।

ममता बनर्जी ने शेयर किया वीडियो

ममता बनर्जी ने लिखा- शासक बन गए हत्यारे – शर्म करो BJP

सम्बंधित ख़बरें

हेलमेट नहीं होता तो जान चली जाती, जरूरत नहीं थी तो ICU में क्यों रखा? हमले के बाद फूट पड़ा दीदी का गुस्सा

भतीजे का नहीं होने दिया इलाज… अस्पताल की रिपोर्ट देख भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- राज्य प्रशासन डाल रहा दबाव

शासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए

लोगों ने जूते मारे, शर्ट फाड़ा…अभिषेक बनर्जी को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने किसी तरह बचाई जान- देखें VIDEO

RULERS BECAME KILLERS- shame on you BJP https://t.co/DHNsnDAc9a — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 30, 2026

राहुल गांधी ने हमले की निंदा की

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर हमले की निंदा की। उन्होंने लिखा, सोनारपुर में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। किसी सांसद पर हमला केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि यह उन लोगों पर हमला है जिन्होंने उन्हें चुनकर भेजा है, और उस लोकतंत्र पर हमला है जो हमारी साझा विरासत है।

सांसद अभिषेक बनर्जी जी पर सोनारपुर में हुआ हमला बेहद निंदनीय है। एक सांसद पर हमला सिर्फ़ एक व्यक्ति पर हमला नहीं – यह उस जनता पर है जिसने उन्हें चुना, और उस लोकतंत्र पर है जो हम सबकी साझी विरासत है। यह BJP की बदले की राजनीति का घिनौना रूप है। राजनीतिक मतभेद कभी हिंसा का कारण… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 30, 2026

यह भाजपा की बदले की राजनीति का घिनौना चेहरा है। राजनीतिक मतभेद कभी भी हिंसा को सही नहीं ठहरा सकते। केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार दोनों को ही इस हमले के दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी जन-प्रतिनिधि, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो अपनी सुरक्षा को लेकर कभी भी चिंतित न हो। मेरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं। मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें – हेलमेट नहीं होता तो जान चली जाती, जरूरत नहीं थी तो ICU में क्यों रखा? हमले के बाद फूट पड़ा दीदी का गुस्सा

बीजेपी घृणा से भरी – अखिलेश यादव

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक प्रमुख नेता, अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला करवाकर, बंगाल की अराजक बीजेपी सरकार ने यह साबित कर दिया है कि बीजेपी घृणा से भरी, नकारात्मक और हिंसक राजनीति के अलावा और कुछ भी करने में सक्षम नहीं है। ऐसे संवेदनशील माहौल में भी, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का न होना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। अत्यंत निंदनीय!

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेता श्री अभिषेक बनर्जी जी के ऊपर जानलेवा हमला करवाकर बंगाल की अराजक भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि भाजपा नफ़रत भरी नकारात्मक हिंसक राजनीति के सिवा और कुछ नहीं कर सकती है। इतने संवेदनशील वातावरण में भी पुलिस की व्यवस्था न होना एक बड़ी… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 30, 2026

बीजेपी हिंसा का प्रतीक – कपिल सिब्बल

अभिषेक बनर्जी, बीजेपी अपने शब्दों और कर्मों, दोनों में ही हिंसा का प्रतीक है। अभिषेक पर हुआ यह निंदनीय हिंसक हमला यह दर्शाता है कि बीजेपी ऐसे गुंडा तत्वों से भरी हुई है, जिनका सनातन धर्म से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। अधर्म ही उनकी जीवन शैली है।

Rahul gandhi akhilesh yadav slams bjp over attack on tmc abhishek banerjee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 11:28 AM

Topics:  

  • Abhishek Banerjee
  • Akhilesh Yadav
  • Mamata Banerjee
  • Rahul Gandhi
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.