- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Accuses Gyanesh Kumar Of Vote Theft In Aland Assembly
राहुल ने वोट चोरी मामले में CID को मैदान में उतारा, बोले- इधर-उधर की बात न कर सबूत सौंप दें
Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के वोट डिलीट करने के आरोपों की चुनाव आयोग ने फैक्ट चेक करके जवाब दिया। इस पर गांधी ने कहा कि इधर-उधर की बात न करें, बस CID को सबूत सौंप दें।
- Written By: Saurabh Pal

राहुल गांधी, ज्ञानेश कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Targeted EC: राहुल गांधी और चुनाव आयोग की जुबानी जंग अब जुबानी जंग से आगे बढ़ चुकी है। अब कांग्रेस भी साम दाम दंड और भेद की नीति पर चल रही है। गुरुवार को सुबह राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर नए आरोप लगाए। चुनाव आयोग ने राहुल के आरोपों का फैक्ट चेक कर दिया और राहुल के दावों को भ्रामक बता दिया।
इस पर राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा वह बेमतलब के बहाने न दें, बल्कि अलंद विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए कर्नाटक सीआईडी के सामने सबूत पेश करें।
कर्नाटक CID की वोट चोरी मामले में एंट्री
नेता प्रतिपक्ष गांधी ने सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि “हमारे आलंद विधानसभा के उम्मीदवार द्वारा धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने के बाद स्थानीय चुनाव अधिकारी ने इस पर एक एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन सीआईडी जांच को मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा रोक दिया गया।” उन्होंने आगे लिखा, “कर्नाटक सीआईडी ने इन आरोपों की जांच के लिए पिछले 18 महीनों में 18 लेटर लिखकर इस मामले के लिए सबूत मांगे थे, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने उसे भी रोक दिया।” राहुल गांधी की मूल पोस्ट अंग्रेजी में है।
सम्बंधित ख़बरें
गेट लॉस्ट… डेरेक ओ ब्रायन और सीईसी ज्ञानेश कुमार के बीच मीटिंग में भारी नोंकझोंक, आखिर किस बात पर बढ़ी तल्खी?
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत यह बड़े नाम शामिल
धम से गिर गया विपक्ष का महाभियोग प्रस्ताव…मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल रहेगा जारी
6018 वोट डिलीट करने की कोशिश हुईः राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर ‘इंदिरा भवन’ यानी कांग्रेस मुख्यालय में दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि पूरे देश में जानबूझकर वोटरों के नाम हटाए गए। इसके अलावा गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। राहुल ने बताया कि आलंद में चुनाव आयोग ने 6018 वोट डिलीट करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सही आंकड़ा नहीं पता है कि कितने वोट डिलीट किए गए। राहुल गांधी के दावों पर आयोग ने फैक्ट चेक करके जवाब दिया।
ये भी पढें-राहुल के आरोप दमदार…या चुनाव आयोग का जवाब धारदार? दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी ये रिपोर्ट
CID को सूबत सौंपे ज्ञानेश कुमारः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि कर्नाटक चुनाव आयोग वोट चोरी पर सीआईडी जांच का सहयोग करना चाहता था, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने रोक दिया। राहुल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव आयोग ने जांच में सहयोग के लिए चुनाव आयोग को कई पत्र भेजे, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने रोक दिया। आईपी एड्रेस, डिवाइस पोर्ट, ओटीपी ट्रेल्स की जानकारी देने से भी मुख्य चुनाव आयुक्त ने रोक दिया।” उन्होंने ज्ञानेश कुमार बहाने बनाना बंद करें, कर्नाटक सीआईडी को तुरंत सबूत सौंप दें।
Rahul gandhi accuses gyanesh kumar of vote theft in aland assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MI के खिलाफ आउट होने के बाद रोने लगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, वायरल वीडियो देख फैंस का भी पसीजा दिल
Apr 08, 2026 | 06:07 PMईरान में ‘सत्ता परिवर्तन’ का दावा! यूरेनियम संवर्धन पर ट्रंप ने लगाया रोक, कहा- हथियार देने वालों पर 50% टैरिफ
Apr 08, 2026 | 06:05 PMAsian Badminton Championship के अगले राउंड में पहुंची पीवी सिंधु और प्रणॉय, लक्ष्य और किदांबी का सफर हुआ खत्म
Apr 08, 2026 | 05:56 PMपुसद में शुरू हुआ ‘वसंत जैविक कृषि उत्पाद विक्री केंद्र’, किसान सीधे बेचेंगे अपना माल
Apr 08, 2026 | 05:52 PMShare Market: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, 3000 अंक चढ़ा सेंसेक्स; 17 लाख करोड़ की कमाई से निवेशक मालामाल
Apr 08, 2026 | 05:49 PMNeelam Shinde: 392 दिनों तक मौत से लड़ी महाराष्ट्र की बेटी; अमेरिका में निधन के बाद परिवार ने पेश की मिसाल
Apr 08, 2026 | 05:44 PMCM Yogi का बड़ा मास्टरप्लान, नोएडा के तर्ज पर अब आगरा बनेगा स्मार्ट इकोनॉमिक हब; यह है पूरी योजना
Apr 08, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













