Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वायनाड पहुंचे राहुल और प्रियंका; लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ितों को मदद का आश्वासन

रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को वायनाड पहुंचे। वायनाड के पूर्व सांसद और संभावित कांग्रेस प्रत्याशी ने यहां ने लैंडस्लाइड से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया साथ ही यहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत भी की।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 01, 2024 | 06:13 PM

लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए राहुल प्रियंका (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वायनाड: रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को वायनाड पहुंचे। वायनाड के पूर्व सांसद और संभावित कांग्रेस प्रत्याशी ने यहां ने लैंडस्लाइड से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया साथ ही यहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत भी की। कांग्रेस नेताओं ने परिवारों को समुचित सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। राहुल-प्रियंका के इस दौरे को वायनाड उपचुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

कांग्रेस नेता एवं वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार अपराह्न केरल में वायनाड जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र चूरलमाला का तथा मेप्पाडी में एक अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। घटनास्थल का दौरा करने के बाद गांधी ने फेसबुक पर लिखा कि आपदा एवं त्रासदी का दृश्य देखकर उन्हें काफी दुख हुआ।

वायनाड के लोगों के साथ खड़े हैं हम

उन्होंने लिखा कि इस मुश्किल घड़ी में, प्रियंका और मैं वायनाड के लोगों के साथ खड़े हैं। हम राहत, बचाव और पुनर्वास प्रयासों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा-केरल का विपक्षी गठबंधन) हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लिखा कि भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की बार-बार हो रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। एक व्यापक कार्य योजना की तत्काल आवश्यकता है।

यह भी पढें:- वायनाड लैंडस्लाइड में मौतों की गिनती बढ़ी, बचाव अभियान पर PM मोदी रख रहे नजर

चूरलमाला पहुंचने के बाद वर्षा एवं कीचड़ के बावजूद नीले रंग का पारदर्शी रेनकोट पहने गांधी और उनकी बहन ने वहां बनाये गये लकड़ी के अस्थायी पुल को पार किया, ‘बेली’ पुल का निर्माण देखा तथा हालाज का जायजा लिया। कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने वायनाड के चूरलमाला का दौरा किया जहां विनाशकारी भूस्खलन की वजह से कई जानें चली गयीं एवं कई परिवार बर्बाद हो गये। पार्टी ने इन नेताओं के दौरे की तस्वीरें भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कीं।

मेडिकल कॉलेज और सीएचसी भी पहुंचे

राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी डॉ. मूपेन मेडिकल कॉलेज और मेप्पाडी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी गये जहां शवों को रखा गया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वहां पीड़ित परिवारों से बातचीत की। पार्टी महासचिव एवं अलप्पुझा से सांसद के.सी. वेणुगोपाल एवं कई अन्य कांग्रेस नेता भी दोनों के साथ थे। पार्टी द्वारा जारी उनके इस दौरे के कार्यक्रम के अनुसार दोनों भाई-बहन बाद में मेप्पाडी में दो राहत शिविरों में जायेंगे।

यह भी पढें:- Himachal Pradesh flood: हिमाचल में बादल फटने से भयंकर तबाही, 50 से ज्यादा लापता

गांधी ने 2019 में वायनाड लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। हाल के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फिर वायनाड से जीत दर्ज की। इसके साथ-साथ वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी विजयी हुए। उन्होंने वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से जून में इस्तीफा दे दिया जहां उपचुनाव होने पर प्रियंका के चुनाव लड़ने की उम्मीद है। इससे पहले, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सुबह साढ़े नौ बजे कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरे और फिर सड़क मार्ग से वायनाड पहुंचे। वायनाड जिले में मंगलवार की सुबह मूसलाधार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन ने मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा बस्तियों को प्रभावित किया, जिसमें अब तक महिलाओं और बच्चों सहित 173 लोगों की मौत हो चुकी है।

Rahul and priyanka visits landslide affected areas in wayanad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2024 | 06:13 PM

Topics:  

  • Congress
  • Priyanka Gandhi
  • Rahul Gandhi
  • Wayanad

सम्बंधित ख़बरें

1

एक निर्दलीय सांसद ने उड़ाया 780 सांसदों का होश, संसद सत्र को लेकर की ऐसी मांग कि बढ़ गई टेंशन

2

‘सुपर इमरजेंसी है शाह का नया बिल’, खौफ में राहुल और ममता, दावा- गिर जाएंगी कई राज्यों की सरकारें

3

‘सड़क खामोश होती है तो संसद आवारा हो जाती है’, लोहिया के शब्दों में बी. रेड्डी ने की राहुल की तारीफ

4

राहुल गांधी की आलोचना पर भड़की कांग्रेस, नागपुर जिलाध्यक्ष बैस बोले- लोकतंत्र को रौंदने वाले…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.