- Hindi News »
- India »
- Himachal Live Updates Heavy Rains In Nirmand Cloud Burst Manali Hindi With Latest News
Himachal Pradesh flood: हिमाचल में बादल फटने से भयंकर तबाही, 50 से ज्यादा लापता
Cloudburst in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचाई है। यहां निरमंड, मंडीऔर कुल्लू में बादल फट गया है। इस वजह से भारी तबाही हुई है। बादल फटने की वजह से कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. करीब 50 से ज्यादा लापता है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
Himachal Shimla Landslide News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रामपुर उपमंडल के झाखारी इलाके में आज सुबह बादल फटने के बाद 50 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। इस बाबत उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि यहां सड़कें बह गयी हैं और इलाके में एक जल विद्युत परियोजना भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, पुलिस और होम गार्ड ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बताया गया कि लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
मिली जालकारी के अनुसार यहां कुल्लू के निरमंड ब्लॉक, कुल्लू के मलाणा और मंडी जिले में बादल फट गए हैं। वहीं बादल फटने की वजह से यहां भारी तबाही हुई है। इसके चलते कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करीब 50 से ज्यादा लापता है। 35 लोगों को सुरक्षित बचाने की भी खबर है।
आज बादल फटने की वजह से मंडी के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान को बंद कर दिया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर वहां के हालात की जानकारी लेते हुए केंद्र सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है।PM मोदी भी स्थिती का जायजा ले रहें हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धमकी मत दो, हिम्मत है तो…, संजय राउत ने किस बात पर पीएम मोदी को ललकारा? जानें पूरा वाकया
Trump Modi Call: ट्रंप और पीएम मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज और पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा
सेमीकंडक्टर से डिफेंस तक मचेगी धूम: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति का भारत दौरा, पीएम मोदी संग होगी महाडील
भारत और ऑस्ट्रिया के बीच ऐतिहासिक डील, पीएम मोदी और चांसलर स्टॉकर ने रक्षा से लेकर फिल्मों तक पर मिलाया हाथ
01 Aug 2024 02:35 PM (IST)
01 Aug 2024 02:35 PM (IST)हिमाचल प्रदेश: मंडी ADM मदन कुमार ने दी बादल फटने पर जानकारी
#WATCH मंडी, हिमाचल प्रदेश: मंडी ADM मदन कुमार ने प्रदेश में बादल फटने पर बताया, "31 जुलाई को रात 11 बजे पधर उपमंडल में बादल फटने की सूचना मिली, प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। SDRF, NDRF, होम गार्ड और पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना की गई। बादल फटने और भारी बारिश के… pic.twitter.com/VbgWBUyYYP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2024
01 Aug 2024 01:24 PM (IST)
01 Aug 2024 01:24 PM (IST)पैदल चाल का हाल
एथलेटिक्स में मेन्स 20 किमी पैदल चाल में विकास सिंह 30वें स्थान पर रहे। उन्होंने 1 घंटा 22 मिनट और 36 सेकेंड का समय लिया। जबकि परमजीत सिंह बिष्ट (1:23:48) 37वें नंबर पर रहे। उनके अलावा अक्षदीप सिंह ने रेस पूरा नहीं किया।
01 Aug 2024 01:03 PM (IST)
01 Aug 2024 01:03 PM (IST)NDRF की करीब 14 टीमें हिमाचल में तैनात
NDRF DIG मोहसिन शाहिदी ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना पर बताया, "NDRF की करीब 14 टीमें हिमाचल में तैनात है। कुल्लू, मंडी, शिमला में बादल फटने की 3 घटनाएं सामने आई हैं। आज सुबह ही हमारी 2 टीमें मंडी के लिए तैनात की गई है। कुल्लू में भी बचाव कार्य जारी है। रामपुर में भी बादल फटा है, वहां 6 लोगों को बचाया गया है। 3 लोगों की मृत्यु हुई है और 52 लोग लापता हैं।"
#WATCH | Delhi: On the Wayanad landslide, NDRF DIG Mohsen Shahedi says "According to our information, more than 200 deaths have taken place. Bodies are being recovered and over 200 people are injured. On the first day, 150 people were rescued and we are still conducting the… pic.twitter.com/Qxl3fyaEqD
— ANI (@ANI) August 1, 2024
01 Aug 2024 12:25 PM (IST)
01 Aug 2024 12:25 PM (IST)हिमाचल के हालात पर PM मोदी रख रहे नजर
PM Narendra Modi has been closely monitoring the situation in Mandi, Himachal Pradesh in the wake of heavy rains and a cloudburst. He has asked top officials to ensure all possible assistance is provided to the affected. Relief operations are underway in full swing: Sources… pic.twitter.com/p2Imqxp4Pj
— ANI (@ANI) August 1, 2024
01 Aug 2024 11:59 AM (IST)
01 Aug 2024 11:59 AM (IST)क्या बोले हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर
आज हिमाचल विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा, "कुछ देर पहले मेरी मुख्यमंत्री सुक्खू से बात हुई, जानकारी मिली कि लगभग 50 लोग लापता है, 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। अलग-अलग जिलों में नुकसान हुआ है। रामपुर में भी बहुत नुकसान हुआ है वहां 19 लोग लापता हैं, मंडी में 9 लोग लापता हैं, 4 मकान क्षतिग्रस्त हैं। यह चिंता का विषय है।इस समय सरकार को दोष देना उचित नहीं है लेकिन पिछली आपदा के बाद इस बार मॉनसून के लिए जो तैयारियां होनी चाहिए थी उसमें थोड़ी कमी है।"
#WATCH | On the heavy rainfall at several places in the state and cloudburst in Shimla, former Himachal Pradesh CM & State LoP Jairam Thakur says, "I have just spoken to the CM and got the information that more than 50 people are missing, and one person has lost his life... It… pic.twitter.com/safNMoNuIi
— ANI (@ANI) August 1, 2024
01 Aug 2024 11:55 AM (IST)
01 Aug 2024 11:55 AM (IST)कुल्लू उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने दी जानकारी
#WATCH कुल्लू, हिमाचल प्रदेश: कुल्लू उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने प्रदेश में बादल फटने पर बताया, "रात को विभिन्न जगहों पर बादल फटने की घटना हुई, सबसे ज्यादा नुकसान निरमंड क्षेत्र में हुआ है, बागीपुर में PWD के दो पुल बह गए। श्रीखंड महादेव यात्रा के बेस कैंप के पास भी बादल फटा, वहां… pic.twitter.com/vwjWrTQHYH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2024
01 Aug 2024 11:54 AM (IST)
01 Aug 2024 11:54 AM (IST)बैठक के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
आज बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "अभी हमारी बैठक हुई है, सुबह करीब 4:40 बजे एक ही रेंज में 3-5 बादल फटे हैं। लगभग 50 लोग लापता हैं, 2 शव बरामद हुए हैं। अगले 36 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। सभी डिप्टी कमिश्नर को निर्देश दिए गए हैं, डिप्टी कमिश्नर, SDRF, NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। "
#WATCH | On cloudburst incident in Shimla's Samej Khad area, Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu says, "We held a meeting here. The cloudburst incident took place around 4:40 am... Around 50 people are missing. 2 bodies have been recovered. Heavy rain is expected in the… pic.twitter.com/Wfft71wBJV
— ANI (@ANI) August 1, 2024
01 Aug 2024 10:58 AM (IST)
01 Aug 2024 10:58 AM (IST)हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का ट्वीट
हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट किया कि , "शिमला की रामपुर तहसील, मंडी ज़िले की पधर तहसील और कुल्लू के गांव जाओन, निरमंड में बादल फटने से 50 से अधिक लोगों के लापता होने का अत्यंत दुखद समाचार मिला। NDRF, SDRF, पुलिस, होम गार्ड और फायर सर्विसेज की टीमें राहत, खोज और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य को सुचारु रूप से करने के निर्देश दिये गए हैं। मैं अधिकारियों से संपर्क में हूँ और राहत व बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा हूँ। राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
#WATCH | Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu holds meeting with officials regarding search and rescue operations in the Samej Khad of Rampur area in Shimla district where more than 50 people are missing and 2 bodies have been recovered so far after a cloudburst. pic.twitter.com/x1dBd6cqFW
— ANI (@ANI) August 1, 2024
शिमला की रामपुर तहसील, मंडी ज़िले की पधर तहसील और कुल्लू के गांव जाओन, निरमंड में बादल फटने से 50 से अधिक लोगों के लापता होने का अत्यंत दुखद समाचार मिला।
NDRF, SDRF, पुलिस, होम गार्ड और फायर सर्विसेज की टीमें राहत, खोज और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन को राहत एवं… pic.twitter.com/t3iUiFuIqn
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 1, 2024
01 Aug 2024 10:52 AM (IST)
01 Aug 2024 10:52 AM (IST)गृह मंत्री शाह ने हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से की बात
आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बादल फटने के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू को केंद्रीय सहायता और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल का समर्थन प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
Union Home Minister Amit Shah spoke with Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu to assess the situation following a cloudburst that caused significant disruption in the Samej Khad area of the Rampur region in Shimla district. He assured the Chief Minister of providing central… pic.twitter.com/rO9qQkHJZQ
— ANI (@ANI) August 1, 2024
01 Aug 2024 10:48 AM (IST)
01 Aug 2024 10:48 AM (IST)हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के चलते ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
#WATCH | Himachal Pradesh: The water level in Beas River has increased due to heavy rains in the region; latest visuals from the area pic.twitter.com/zO6YezkV0U
— ANI (@ANI) August 1, 2024
Himachal live updates heavy rains in nirmand cloud burst manali hindi with latest news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PMGT vs KKR: कोलकाता ने जीता टॉस, गुजरात के खिलाफ पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Apr 17, 2026 | 07:14 PMसंसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:08 PMपाकिस्तान जनरल के हाथ में अमेरिका-ईरान की कमान; असिम मुनीर बने मुख्य मध्यस्थ, शहबाज केवल जूनियर पार्टनर?
Apr 17, 2026 | 07:07 PMधारणी: नेहरू नगर में साप्ताहिक बाजार बना सिरदर्द; सड़कों पर कब्जा, गंदगी और 12 बाइक चोरी से नागरिक परेशान
Apr 17, 2026 | 07:06 PMसमुद्र मंथन का रहस्य: किस पर्वत से निकले 14 रत्न? जानकर हैरान रह जाएंगे
Apr 17, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

Bengal Election: अमित शाह का ‘मिशन 148’, बंगाल फतह के लिए चाणक्य ने तैयार किया अभेद्य ब्लूप्रिंट; जानें सबकुछ
Apr 17, 2026 | 06:31 PM
नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM














