Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शीश महल 2.0: राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल के आशियाने की खोली पोल, बोले- अब क्या मुंह दिखाएंगे AAP नेता

Sheesh Mahal 2.0: राघव चड्ढा ने 'शीश महल पार्ट 2' पर बड़ा हमला बोला है। केजरीवाल के लोधी एस्टेट वाले नए घर को उन्होंने विलासिता का विलासिता का केंद्र बताया और कहा- जनता को क्या जवाब देगी AAP?

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 25, 2026 | 05:08 PM

शीशमहल पर बोले राघव चड्ढा (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sheesh Mahal Part 2 Raghav Chadha: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। भाजपा में शामिल होने के बाद वे लगातार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे है। अब उन्होंने दिल्ली चुनाव में हुई आम आदमी पार्टी की हार का ठीकरा भी अरविंद केजरीवाल और उनके शीश महल पर फोड़ दिया है।

दिल्ली में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, एक अहम बात यह है कि आज दिल्ली में ‘शीश महल पार्ट टू’ सामने आ गया है। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। अगर दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी की हार का कोई एक बड़ा कारण था, तो वह ‘शीश महल’ (Sheesh Mahal) ही था। लेकिन आज, दिल्ली चुनाव खत्म हुए अभी एक साल भी नहीं बीता है कि ‘शीश महल पार्ट टू’ सामने आ गया है।

पार्टी के कार्यकर्ता क्या जवाब देंगे?

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि मैं सोचता हूं कि जब सड़कों और मोहल्लों में लोग आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से ‘शीश महल’ के बारे में सवाल पूछेंगे, तो पार्टी के जो गिने-चुने अच्छे कार्यकर्ता बचे हैं, वे इसका क्या जवाब देंगे? आम आदमी पार्टी को इस पर आत्ममंथन करना चाहिए और सोचना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

हरभजन सिंह के घर पर पोती कालिख, दीवारों पर लिखा ‘पंजाब का गद्दार’, भड़के AAP कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल-VIDEO

BJP में शामिल हुई स्वाती मालीवाल, केजरीवाल को बताया देशद्रोही, कहा- पंजाब को ATM की तरह इस्तेमाल कर रही AAP

BJP में जाते ही राघव चड्ढा को लगा झटका! कुछ ही घंटों में घटे 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, जेन-Z ने छोड़ा साथ?

दिल्ली में फिर जागा शीशमहल का जिन्न! BJP ने जारी कीं केजरीवाल के नए आशियाने की तस्वीरें, AAP ने बताया फर्जी

#WATCH | Delhi: Rajya Sabha MP Raghav Chadha says, “Another important point is that today, Sheesh Mahal Part Two has come in Delhi. Some pictures of it have surfaced. If there was one major reason for the Aam Aadmi Party’s loss in the Delhi elections, the Sheesh Mahal was one of… pic.twitter.com/jTlC9jNM8X — ANI (@ANI) April 25, 2026

बीते दिन ही अरविंद केजरीवाल ने अपना घर शिफ्ट करने की बात भी सोशल मीडिया पर साझा की। थी उन्होंने सोशल मीडिय एक्स पर पोस्ट कर बताया कि था आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर उनकी स्थिति को देखते हुए, केंद्र सरकार ने अदालत के आदेश पर उन्हें एक मकान आवंटित किया था। अब मैं अपने परिवार के साथ उस मकान में शिफ़्ट हो गया हूं। उनके नए मकान को लेकर भी सियासी बवाल खड़ा हो गया है और अब इसे शीशमहल 2.0 कहा जा रहा है।

#WATCH | Delhi: Former CM and AAP national convener Arvind Kejriwal has shifted to a Type-VII government bungalow on 95, Lodhi Estate. pic.twitter.com/q5TsmevZ0C — ANI (@ANI) April 24, 2026

गलत रास्ते पर चल पड़ी आम आदमी पार्टी

आप छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, आज हर सच्चा देशभक्त, जिसने अपने खून-पसीने से आम आदमी पार्टी को सींचा और बड़ी उम्मीदों के साथ इससे जुड़ा था, या तो आम आदमी पार्टी छोड़ चुका है या छोड़ रहा है। हर ईमानदार, मेहनती व्यक्ति को लगता है कि अब आम आदमी पार्टी में काम करने की कोई गुंजाइश नहीं बची है। और आम आदमी पार्टी अब एक ऐसे गलत रास्ते पर चल पड़ी है जिससे कोई भी जुड़ना नहीं चाहता।

यह भी पढ़ें – BJP में शामिल हुई स्वाती मालीवाल, केजरीवाल को बताया देशद्रोही, कहा- पंजाब को ATM की तरह इस्तेमाल कर रही AAP

राघव ने आगे बताया नतीजतन, एक-एक करके, कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान चुने हुए सांसदों को यह अधिकार देता है कि अगर उन्हें लगे कि उनकी पार्टी भ्रष्ट और समझौतावादी हाथों में चली गई है या गलत रास्ते पर जा रही है, तो वे अपनी पार्टी छोड़ सकते हैं।

घृणा के कारण छोड़ी पार्टी

राघव बोले इस मामले में, एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, चार नहीं, पांच नहीं, छह नहीं, बल्कि सात सांसद एक साथ आम आदमी पार्टी छोड़ रहे हैं, क्योंकि उनका मानना ​​है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्ट और समझौतावादी हाथों में चली गई है। और जो लोग यह कह रहे हैं खासकर आम आदमी पार्टी के नेता कि हमने डर के मारे आम आदमी पार्टी छोड़ी, तो हमने आम आदमी पार्टी डर के मारे नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी से निराश होकर छोड़ी है। हमने डर के मारे नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी से घृणा होने के कारण इसे छोड़ा है।

Raghav chadha sheesh mahal part 2 kejriwal new house lodhi estate controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 04:33 PM

Topics:  

  • Aam Aadmi Party
  • AAP
  • Raghav Chadha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.