अकोला: कांग्रेस ने स्वीकार की भाजपा की चुनौती, महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर सार्वजनिक चर्चा की मांग
Akola News: अकोला में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ओपन डिबेट के लिए चुनौती दी है। भाजपा का महिला आरक्षण विधेयक पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने इस चुनौती को स्वीकार किया है।
Akola Congress BJP Women Reservation Bill: अकोला भाजपा ने जबरदस्त प्रचारप्रसार करते हुए महिला आरक्षण विधेयक को संसद में पेश करने का दावा किया, लेकिन वास्तव में यह भारतीय लोकतंत्र पर एक प्रकार का आघात ही है।
क्योंकि भाजपा ने वास्तविक रूप से महिला आरक्षण लागू करने के बजाय डीलिमिटेशन आयोग गठित करके सत्ता बचाने का रास्ता तैयार करने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में जल्दबाजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए खुली चुनौती दी।
कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में हम इस चुनौती को स्वीकार करते हैं। कृपया जल्द से जल्द तारीख, समय, स्थान और भाषा निर्धारित करने की मांग कांग्रेस के प्रशांत गावंडे और अक्षय राऊत ने स्थानीय सरकारी विश्रामगृह में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। भाजपा संसद के बाहर तथा विभिन्न राज्यों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के माध्यम से गलत जानकारी फैलाने का प्रयास कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जालना में ACB की बड़ी कार्रवाई: GST अधिकारी और टैक्स कंसलटेंट 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Yavatmal News: यवतमाल-माहूर नई रेल लाइन को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री से की मुलाकात
पालघर बाढ़ पर एक्शन मोड में सरकार, CM फडणवीस ने इंटीग्रेटेड रिलीफ प्लान और विशेष पैकेज के दिए निर्देश
अमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
साथ ही उन्होंने मार्च, आंदोलन और महिलाओं के हस्ताक्षर लेकर विपक्षी दलों को महिला विरोधी साबित करने का प्रयास शुरू किया है। जिला अध्यक्ष से किया संपर्क इस संदर्भ में हमने 20 अप्रैल 2026 को दोपहर 347 बजे भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष शिवरकर को टेलीफोन पर संपर्क कर चर्चा कराने की विनती की थी।
उन्होंने समय बताता हूं कहा लेकिन अभी तक कोई समय नहीं दिया गया। इस पूरी पृष्ठभूमि पर हम सांसद अनुप धोत्रे, विधायक रणधीर सावरकर, संतोष शिवरकर, विधायक प्रकाश भारसाकड़े, विधायक हरीश पिंपले, विजय अग्रवाल, महापौर शारदा खेडकर में से किसी एक को कम से कम हमारी सार्वजनिक चर्चा की चुनौती स्वीकारनी चाहिए।
